Thursday, November 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान

News Desk by News Desk
November 11, 2026
in इंडिया
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी।‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ विषय पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण (एसएस) पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन-शहरी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार पिछले एक दशक में शहरों और राज्यों की सामूहिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर हासिल की गई उपलब्धियों को निरंतर बनाए रखने की नई प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के प्रमुख स्वच्छता मूल्यांकन कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण का दायरा वर्ष 2016 में 73 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से बढ़कर इसके नवीनतम संस्करण में 4,751 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इन सुधारों में नागरिकों की प्रतिक्रिया को अधिक महत्व देना, शहरी नदी तटों, समुद्र तटों और जल निकायों के मूल्यांकन का दायरा बढ़ाना तथा खुले में शौच एवं खुले में पेशाब की रोकथाम, पर्यटन एवं विरासत स्थलों की स्वच्छता और विद्यालयों में व्यवहार परिवर्तन सम्बंधी पहलों पर विशेष ध्यान देना शामिल है।

स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) का मूल्यांकन 10 प्रमुख आकलन क्षेत्रों के 43 संकेतकों के आधार पर किया गया। इन क्षेत्रों में कचरे का पृथक्करण, संग्रहण एवं परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रत्यक्ष स्वच्छता, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, मल-कीचड़ निष्कासन सेवाओं का मशीनीकरण, संस्थागत व्यवस्था एवं इको-सिस्टम को सुदृढ़ करना, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी, सफाई कर्मचारियों का समग्र कल्याण तथा नागरिकों की प्रतिक्रिया एवं शिकायतों का निवारण शामिल हैं। देशभर में 3,000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर जमीनी आकलन किया। इस प्रक्रिया में वास्तविक समय में जीपीएस आधारित निगरानी की भी सहायता ली गई। साक्ष्य प्रस्तुत करने से लेकर उनके सत्यापन तक, संपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रही तथा प्रत्येक चरण में कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया।

देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों के साथ-साथ इस वर्ष के पुरस्कारों में ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से 33 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 70 मार्गदर्शक शहरों और 191 सहभागी शहरों के बीच आपसी सीख एवं अनुभव साझा करने को प्रोत्साहित किया गया है। इसका उद्देश्य शहरी अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्टता को गति देना है। ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का शुभारंभ 27 सितंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने किया था। यह शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला मार्गदर्शन एवं परस्पर सीखने का कार्यक्रम है। इस पहल की शुरुआत के अवसर पर सभी मार्गदर्शक और सहभागी शहरों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 और 2025 के बीच प्रमुख स्वच्छता संकेतकों पर सहभागी शहरों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नवीनतम संस्करण में भी इन शहरों के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली है।

‘प्रत्यक्ष स्वच्छता’ के मानक पर सहभागी शहरों का प्रदर्शन स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के 48 प्रतिशत से बढ़कर नवीनतम संस्करण में 70 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार, ‘घर-घर कचरा संग्रहण’ के मामले में इन शहरों का प्रदर्शन वर्ष 2024 के 52 प्रतिशत से बढ़कर अब कुल 74 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

सहभागी शहरों ने अन्य प्रमुख मानकों पर भी उल्लेखनीय सुधार किया है। इनमें स्रोत पर कचरे का पृथक्करण 16 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 11 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत, प्रयुक्त जल प्रबंधन 32 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी 48 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है। ये उपलब्धियां उच्च प्रदर्शन करने वाले शहरों से मिले समर्पित मार्गदर्शन के माध्यम से स्वच्छता प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने और सेवा वितरण के परिणामों में सुधार को दर्शाती हैं।

समर्पित प्रयासों, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और स्वच्छता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का एक वर्ष पूरा होने पर अब 11 नवंबर, 2026 को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार विजेता शहरों की घोषणा की जाएगी। 

भोपाल को बड़ा झटका! स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की पुरस्कार दौड़ से बाहर
सात साल की मेहनत से स्वच्छता रैंकिंग में देश के दूसरे सबसे साफ शहर का मुकाम हासिल करने वाला भोपाल अब राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर होता दिख रहा है। शहर की इस गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें सामने आई हैं।

पहली- आदमपुर छावनी में करीब 5 लाख टन पुराना कचरा अब तक पड़ा है, जिसके निपटान का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

दूसरी- स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान मैदानी हकीकत जांचने के लिए आने वाली तीन टीमों में से जून-जुलाई में सिर्फ पहली टीम ही भोपाल पहुंची। दूसरी टीम का इंतजार ही होता रहा।

इसका असर अब पुरस्कार समारोह के न्योते में भी दिखाई दे रहा है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी।

सुपर स्वच्छ लीग में शामिल इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को न्योता मिल गया है, लेकिन भोपाल-बैरसिया को सोमवार शाम तक बुलावा नहीं मिला। नगर निगम के अधिकारी भी दिनभर न्योते का इंतजार करते रहे। इससे माना जा रहा है कि भोपाल-बैरसिया इस बार स्वच्छ शहर जोड़ी का पुरस्कार हासिल नहीं कर पाएंगे।

आदमपुर का 5 लाख टन कचरा बना सबसे बड़ी चुनौती
भोपाल ने भानपुर खंती में वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान कर स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किया था। लेकिन आदमपुर छावनी में पुराना कचरा अब भी बड़ी समस्या बना हुआ है। यहां करीब 5 लाख टन कचरा जमा है।

इसके निपटान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। यही मामला शहर की स्वच्छता छवि पर सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन का दावा करता रहा, दूसरी तरफ शहर के कचरे का यह पहाड़ खत्म नहीं हो सका।

तीन में से एक ही सर्वे टीम पहुंची, दूसरी का इंतजार
नगर निगम के जिम्मेदारों के मुताबिक, सर्वे की जमीनी स्थिति जांचने के लिए तीन टीमों का आना था। जून-जुलाई में पहली टीम भोपाल आई, लेकिन इसके बाद दूसरी टीम नहीं पहुंची। इसके बावजूद शहरों की अंतिम मार्किंग और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हुई।

निगम अधिकारियों का कहना है कि सर्वे में 85 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब मैदानी निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया नहीं हुई तो भोपाल की अंतिम स्थिति किस आधार पर तय की गई।

बैरसिया में मशीनें भेजीं, फिर भी जोड़ी को फायदा नहीं
सुपर स्वच्छ लीग के तहत भोपाल को बैरसिया की मेंटरिंग की जिम्मेदारी मिली थी। नगर निगम ने बैरसिया की मुख्य सड़कों और बाजारों की सफाई के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें भेजीं।

दुकानदारों को डस्टबिन रखने और घरों में गीले-सूखे कचरे को अलग करने के लिए थ्री-बिन सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बावजूद भोपाल-बैरसिया की जोड़ी को पुरस्कार समारोह का न्योता नहीं मिला।

देश के दूसरे सबसे साफ शहर से यहां तक पहुंचा भोपाल
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में भोपाल ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया था। शहर को 12,067 अंक मिले थे। कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में 7 स्टार रेटिंग और वाटर प्लस का गौरव भी मिला था।

भानपुर खंती के पुराने कचरे का वैज्ञानिक निपटान और सफाई व्यवस्था में सुधार इसकी बड़ी उपलब्धियां थीं। लेकिन आदमपुर में पुराने कचरे का निपटान नहीं होना और मौजूदा सर्वे में मैदानी मूल्यांकन को लेकर उठे सवालों ने शहर की उपलब्धियों पर पानी फेर दिया है।

11 नवंबर को आएंगे नतीजे
स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण में देशभर के 4,751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया है। इस बार 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों पर शहरों की स्थिति जांची गई। इनमें कचरे का पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सीवेज प्रबंधन और सफाई कर्मचारियों का कल्याण शामिल है।

देशभर में 3 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने डिजिटल और जीपीएस आधारित व्यवस्था से सर्वे किया। अब 11 नवंबर को पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही भोपाल की वास्तविक स्थिति भी स्पष्ट होगी।

Previous Post

2026 बन सकता है इतिहास का दूसरा सबसे गर्म साल, अक्टूबर की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड; अल-नीनो का खतरा अभी बाकी

Next Post

EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
Uttarakhand News: इगास पर भैलो खेलकर धामी ने निभाई पहाड़ की परंपरा, लोक संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश….

Uttarakhand News: इगास पर भैलो खेलकर धामी ने निभाई पहाड़ की परंपरा, लोक संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश….

November 19, 2026
घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

November 19, 2026
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट

November 19, 2026
UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन

UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन

November 19, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

Uttarakhand News: इगास पर भैलो खेलकर धामी ने निभाई पहाड़ की परंपरा, लोक संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश….

Uttarakhand News: इगास पर भैलो खेलकर धामी ने निभाई पहाड़ की परंपरा, लोक संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश….

November 19, 2026
घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

November 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.