Friday, November 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home बिजनेस

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट

News Desk by News Desk
November 19, 2026
in बिजनेस
0
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को भी सोना और चांदी के दाम गिरे, जिस कारण रिकॉर्ड हाई से सोना 65000 रुपये गिरकर 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो गिरकर 1.60 लाख रुपये प्रति किलो आ गई. यह कीमत एमसीएक्‍स के हिसाब से हैं। 

वहीं इस गिरावट के बीच, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 के आखिर तक सोने का भाव 4,650 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) पहुंच सकता है. 2028 के आखिर तक ये 5,600 डॉलर (1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) का स्तर छू सकता है. फेड की ब्याज दरों में संभावित कटौती, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और पश्चिमी देशों के निवेशकों की वापसी इस तेजी की बड़ी वजह बन सकती है। 

सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों के लिए गोल्डमैन सैक्स का नया अनुमान अहम है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक का मानना है कि सोना 2028 के आखिर तक 5,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है. हालांकि, इस लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी निकट भविष्य में सोने की मांग पर दबाव डाल सकती है. दूसरी तरफ, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी सोने की कीमतों को सहारा देती रहेगी. बाद में फेड की ब्याज दरों में कटौती और पश्चिमी देशों के निवेशकों की वापसी सोने में तेजी को नई रफ्तार दे सकती है। 

2028 के आखिर तक 5,600 डॉलर का लक्ष्य
गोल्डमैन सैक्स की एनालिस्ट लीना थॉमस की अगुवाई वाली टीम ने अपनी नई रिसर्च में अनुमान जताया है कि सोना 2028 के आखिर तक 5,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. बैंक के मुताबिक, इस लक्ष्य को हासिल करने में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती और पश्चिमी देशों के निवेशकों की वापसी अहम होगी. गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि ब्याज दरें घटने से सोने में निवेश की अवसर लागत कम होगी. इससे अमेरिका और यूरोप के निवेशक एक बार फिर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ETF में निवेश बढ़ा सकते हैं. पश्चिमी बाजारों से आने वाली ये मांग सोने की कीमतों को 5,600 डॉलर के स्तर तक पहुंचाने में मदद कर सकती है। 

2027 के आखिर तक 4,650 डॉलर पहुंच सकता है सोना
5,600 डॉलर के बड़े लक्ष्य से पहले गोल्डमैन सैक्स ने 2027 के आखिर तक सोने का भाव 4,650 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान दिया है. बैंक के मुताबिक, इस दौरान सोने को सबसे ज्यादा सहारा केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से मिलेगा. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2026 से 2028 के बीच केंद्रीय बैंक हर महीने औसतन 60 टन सोना खरीद सकते हैं. इसकी तुलना में 2022 से पहले केंद्रीय बैंकों की औसत मासिक खरीद करीब 17 टन थी. गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि केंद्रीय बैंकों की ये खरीदारी रिजर्व मैनेजमेंट में आए बड़े बदलाव का संकेत है. कई देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने और डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। 

फेड की ब्याज दरें पहले बढ़ेंगी, फिर कटौती का अनुमान
सोने की कीमतों को लेकर गोल्डमैन सैक्स के अनुमान में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की बड़ी भूमिका है. बैंक के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि फेड दिसंबर 2026 में 25 बेसिस पॉइंट और मार्च 2027 में एक और 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. ब्याज दरें बढ़ने से निवेशकों के लिए बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले विकल्प ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं. इससे सोने में निवेश की मांग पर दबाव पड़ सकता है। 

हालांकि, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि नवंबर 2027 से सितंबर 2028 के बीच फेड चार बार 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है. इससे फेडरल फंड्स रेट घटकर 3.25 से 3.50 फीसदी के दायरे में आ सकती है. बैंक के मुताबिक, ब्याज दरों में संभावित कटौती से पश्चिमी देशों के निवेशकों की सोने में दिलचस्पी फिर बढ़ सकती है. यही मांग सोने को 5,600 डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद कर सकती है। 

तेजी के अनुमान पर ये जोखिम भी
गोल्डमैन सैक्स ने सोने की कीमतों को लेकर कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया है. अगर अमेरिकी फेड अनुमान से ज्यादा बार ब्याज दरें बढ़ाता है और ऊंची दरें लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो सोने की तेजी सीमित हो सकती है. बैंक के एक जोखिम आकलन के मुताबिक, अगर फेड चार बार अतिरिक्त ब्याज दरें बढ़ाता है, तो 2027 के आखिर तक सोने का भाव 4,585 डॉलर प्रति औंस रह सकता है. वहीं, अगर गोल्ड ETF से करीब 300 टन सोने की निकासी होती है, तो 2027 के आखिर का अनुमान घटकर 4,265 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है. इस तरह गोल्डमैन सैक्स का 5,600 डॉलर का अनुमान कोई गारंटी नहीं है. सोने की आगे की चाल केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, अमेरिकी फेड की ब्याज दरों और पश्चिमी देशों के निवेशकों की वापसी पर निर्भर करेगी। 

Previous Post

UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन

Next Post

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम

29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम

November 20, 2026
भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

November 20, 2026
Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

November 20, 2026
Uttarakhand News: PM मोदी से मिले CM धामी, कुंभ-2027 समेत उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा, केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार…..

Uttarakhand News: PM मोदी से मिले CM धामी, कुंभ-2027 समेत उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा, केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार…..

November 20, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम

29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम

November 20, 2026
भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

November 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.