Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू, धामी-आर्या ने किया शुभारंभ; पारंपरिक खेलों को भी मिला मंच

News Desk by News Desk
September 1, 2026
in इंडिया
0
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू, धामी-आर्या ने किया शुभारंभ; पारंपरिक खेलों को भी मिला मंच
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ देश की ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से मंगलवार को ‘खेल महाकुंभ-2026’ एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ हुआ। टनकपुर स्थित स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

मशाल सौंपकर शुरू हुई प्रतियोगिता

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को खेल महाकुंभ की मशाल सौंपी। इस दौरान खिलाड़ियों ने योगासन और उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ की शानदार प्रस्तुतियां दीं। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ भी दिलाई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ एक मजबूत ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को संवारना सरकार का प्रमुख संकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बिना सिफारिश प्रतिभा के आधार पर मिलेगा मौका

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता खिलाड़ियों के करियर की सबसे महत्वपूर्ण और बुनियादी सीढ़ी है। यहीं से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चे ब्लॉक और जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी तक पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को बिना किसी सिफारिश के केवल उनकी क्षमता और हुनर के आधार पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज पर जोर

रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। हल्द्वानी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना और लोहाघाट में देश के पहले ‘गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज’ का निर्माण बालिकाओं और युवाओं के खेल करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्तियों की व्यवस्था भी की गई है।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने पर 1 लाख की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर तिरंगा लहराने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनने वाली टीम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

चार चरणों में होगा खेल महाकुंभ

खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा—

  • न्याय पंचायत स्तर: 1 से 10 सितंबर, अंडर-14 एवं अंडर-19
  • विधानसभा स्तर: 11 से 20 सितंबर, विधायक चैंपियंस ट्रॉफी
  • संसदीय क्षेत्र स्तर: 21 से 30 सितंबर, सांसद चैंपियंस ट्रॉफी
  • राज्य स्तर: 10 से 30 अक्टूबर, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

पारंपरिक खेलों को भी मिला मंच

इस बार खेल महाकुंभ में आधुनिक खेलों के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी विशेष स्थान दिया गया है। प्रतियोगिता में मुर्गा झपट, पिट्टू, मल्लखम्ब, कंचा और रस्साकस्सी जैसी स्पर्धाएं शामिल की गई हैं।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत महिला ओपन (20-25 आयु वर्ग) और दिव्यांगजन महिला/पुरुष ओपन श्रेणियों में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

कार्यक्रम में खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

ब्रह्मोस से 4 गुना ज्यादा रेंज, 3 गुना तेज रफ्तार… ‘प्रलय’ मिसाइल क्यों कहलाती है ब्रह्मास्त्र?

Next Post

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

News Desk

News Desk

Next Post

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

September 2, 2026
महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

September 2, 2026
होर्मुज में जंग का असर, स्वेज पर चीन की नजर! Xi Jinping के मिस्र दौरे से बदल रहा मिडिल ईस्ट का पावर मैप

होर्मुज में जंग का असर, स्वेज पर चीन की नजर! Xi Jinping के मिस्र दौरे से बदल रहा मिडिल ईस्ट का पावर मैप

September 2, 2026
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह

लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह

September 2, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

September 2, 2026
महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

September 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.