Monday, August 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home विश्व

US National Debt: अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार $40 ट्रिलियन के पार, बढ़ी वित्तीय चिंता

News Desk by News Desk
August 24, 2026
in विश्व
0
US National Debt: अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार $40 ट्रिलियन के पार, बढ़ी वित्तीय चिंता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन
 दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर कर्ज का बोझ पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। अमेरिकी वित्त विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 18 अगस्त 2026 को कुल सार्वजनिक कर्ज 40.047 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया। इसमें करीब 32.266 ट्रिलियन डॉलर जनता के पास मौजूद अमेरिकी ट्रेजरी सिक्योरिटीज और 7.782 ट्रिलियन डॉलर अंतर-सरकारी कर्ज शामिल है। यह आंकड़ा अमेरिकी वित्तीय स्थिति पर बढ़ते दबाव को रेखांकित करता है। अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पिछले कुछ वर्षों में बेहद तेज गति से बढ़ा है। अक्टूबर 2025 में यह 38 ट्रिलियन डॉलर के पार गया था, जबकि मार्च 2026 में 39 ट्रिलियन डॉलर का स्तर पार हुआ। इसके बाद कुछ ही महीनों में कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर से आगे निकल गया। इस रफ्तार ने अमेरिकी बजट में बढ़ते घाटे और सरकारी उधारी की दीर्घकालिक स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ाई है।

ट्रंप-बाइडेन कार्यकाल में कर्ज में भारी बढ़ोतरी
जनवरी 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल की शुरुआत के समय अमेरिकी संघीय कर्ज करीब 19.95 ट्रिलियन डॉलर था। अब यह 40 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच चुका है, यानी एक दशक से भी कम समय में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी में कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए बड़े सरकारी खर्च के साथ-साथ बाद के वर्षों में टैक्स, खर्च और बजट घाटे से जुड़े फैसलों की भी भूमिका रही है। आंकड़ों के मुताबिक ट्रंप के दोनों कार्यकालों में अब तक अमेरिकी कर्ज में लगभग 11.6 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि जो बाइडेन के चार साल के कार्यकाल के दौरान इसमें करीब 8.4 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। महामारी के दौरान राहत और आर्थिक सहायता कार्यक्रमों ने कर्ज बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य सरकारी प्राथमिकताओं पर खर्च ने भी बाद के वर्षों में वित्तीय दबाव बढ़ाया।

ब्याज भुगतान बना अमेरिकी बजट की बड़ी चुनौती
अमेरिकी सरकार के लिए चिंता सिर्फ कर्ज की कुल राशि नहीं है, बल्कि उस पर लगातार बढ़ता ब्याज खर्च भी बड़ी चुनौती बन चुका है। वित्तीय वर्ष 2025 में पहली बार अमेरिकी कर्ज पर ब्याज भुगतान पेंटागन के रक्षा बजट से अधिक रहा। वित्तीय वर्ष 2026 के शुरुआती 10 महीनों में ब्याज खर्च मेडिकेयर पर होने वाले खर्च को भी पार कर गया और सोशल सिक्योरिटी के बाद संघीय बजट की दूसरी सबसे बड़ी मद बन गया। अमेरिका हर साल करीब 7 ट्रिलियन डॉलर खर्च करता है और इसका लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा Social Security, Medicare, Medicaid और वेटरन्स केयर जैसे अनिवार्य कार्यक्रमों में जाता है। इसके अलावा कर्ज पर ब्याज भुगतान भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के लिए खर्च घटाने की गुंजाइश सीमित हो जाती है, क्योंकि बजट की बड़ी मदें सीधे तौर पर सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं। बढ़ते सरकारी कर्ज का असर अमेरिकी बॉन्ड बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। लंबी अवधि के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड हाल के दिनों में कई वर्षों के ऊंचे स्तर पर पहुंची है। 30 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड 5.27 प्रतिशत के आसपास तक पहुंच गई, जिससे सरकार के लिए लंबे समय की उधारी महंगी होने की चिंता बढ़ी है।

आम लोगों की जेब और अर्थव्यवस्था पर असर
राष्ट्रीय कर्ज बढ़ने का असर केवल सरकारी खातों तक सीमित नहीं रहता। यदि सरकारी उधारी और बॉन्ड यील्ड ऊंची बनी रहती है, तो इसका असर मॉर्गेज यानी होम लोन, ऑटो लोन और कारोबारी कर्ज की लागत पर पड़ सकता है। कंपनियों के लिए पूंजी महंगी होने पर निवेश और विस्तार प्रभावित हो सकते हैं, जिसका असर रोजगार और वेतन वृद्धि पर भी पड़ने की आशंका रहती है। बढ़ता ब्याज खर्च सरकार के पास दूसरे क्षेत्रों के लिए उपलब्ध धन को भी सीमित कर सकता है। अगर राजस्व का बड़ा हिस्सा पुराने कर्ज की सर्विसिंग में चला जाता है, तो बुनियादी ढांचे, शिक्षा और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए वित्तीय गुंजाइश कम हो सकती है। यही वजह है कि 40 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा केवल एक मनोवैज्ञानिक सीमा नहीं, बल्कि अमेरिकी राजकोषीय नीति के सामने मौजूद गहरे असंतुलन का संकेत माना जा रहा है।

महंगाई की मार की तरफ
अमेरिकी प्रशासन की ओर से सरकारी खर्च में बर्बादी और अनियमितताओं को कम करने तथा आर्थिक वृद्धि को तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य यह है कि मजबूत आर्थिक विकास से राजस्व बढ़े और GDP के मुकाबले कर्ज का बोझ नियंत्रित करने में मदद मिले। दूसरी ओर, बजट विशेषज्ञों का मानना है कि दीर्घकालिक समाधान के लिए खर्च और राजस्व के बीच मौजूद संरचनात्मक अंतर को कम करना भी जरूरी होगा। कर्ज की मौजूदा गति को लेकर भविष्य की तस्वीर भी चिंता पैदा कर रही है। अमेरिकी कर्ज सीमा करीब 41.1 ट्रिलियन डॉलर पर निर्धारित है और मौजूदा रफ्तार के आधार पर इसके 2027 की शुरुआत में करीब पहुंचने का अनुमान सामने आया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में अमेरिकी कांग्रेस के सामने कर्ज सीमा बढ़ाने या वित्तीय नीतियों में बदलाव का दबाव फिर बढ़ सकता है।

Previous Post

संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

Next Post

8th Pay Commission: क्या 2.0 फिटमेंट फैक्टर से डबल होगी सैलरी? समझें पूरी गणित

News Desk

News Desk

Next Post
8th Pay Commission: क्या 2.0 फिटमेंट फैक्टर से डबल होगी सैलरी? समझें पूरी गणित

8th Pay Commission: क्या 2.0 फिटमेंट फैक्टर से डबल होगी सैलरी? समझें पूरी गणित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
सर्जियो गोर का बड़ा दावा: मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था कोई सवाल

सर्जियो गोर का बड़ा दावा: मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था कोई सवाल

August 24, 2026
Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

August 24, 2026
BrahMos Strike के बाद जैश का नया ठिकाना! पाकिस्तान ने विदेशी मार्बल से आतंकी अड्डे का किया मेकओवर

BrahMos Strike के बाद जैश का नया ठिकाना! पाकिस्तान ने विदेशी मार्बल से आतंकी अड्डे का किया मेकओवर

August 24, 2026
Railway Update: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 12 ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव, देखें डेट और स्टॉप

Railway Update: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 12 ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव, देखें डेट और स्टॉप

August 24, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

सर्जियो गोर का बड़ा दावा: मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था कोई सवाल

सर्जियो गोर का बड़ा दावा: मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था कोई सवाल

August 24, 2026
Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

August 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.