Monday, November 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल

News Desk by News Desk
November 23, 2026
in इंडिया
0
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली
कार्तिक महीने की पूर्णिमा को तमिलनाडु में एक त्योहार मनाया जाता है, जो थोड़ा बहुत दीपावली की तरह ही होता है। इस दिनों लोग घरों और गलियों में दीप जलाकर रोशनी करते हैं। इस दिन ही तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के विवादित दीपथून (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक दीया (कार्तिगई दीपम) जलाया जाता है। इसी पहाड़ी पर पर सुल्तान सिकंदर औलिया की दरगाह है। इस साल ये त्योहार काफी चर्चा में है और इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीया जलाने की अनुमति दे दी है। इस जगह को लेकर एक हिंदू मंदिर और पास की मुस्लिम दरगाह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दिए गए अंतरिम आदेश में कहा कि 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम त्योहार के दौरान पहाड़ी पर बने विवादित दीपथून (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक दीया (कार्तिगई दीपम) जलाया जा सकता है। हालांकि, ऐसा करने की अनुमति सिर्फ सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर और सरकारी अधिकारियों की ओर से अधिकृत लोगों को होगी।

ऐसे में आइए जानते हैं कि यह विवाद कैसे शुरू हुआ और यहां लंबे समय से चली आ रही पूजा की परंपरा क्या है।

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी विवाद का इतिहास
थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी तमिलनाडु के मदुरै शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 1,050 फीट है। पहाड़ी के नीचे सुब्रमण्यम स्वामी का प्राचीन गुफा मंदिर है, जहां सदियों से हिंदू पूजा करते आ रहे हैं। समय के साथ इस पहाड़ी पर जैन धर्म से जुड़ी कई चट्टानें और गुफाएं भी बनीं। वहीं, पहाड़ी की चोटी पर सूफी संत सिकंदर बधुशा की कब्र है, जहां बाद में एक दरगाह बनाई गई।

इस तरह इस पहाड़ी का संबंध हिंदू, जैन और मुस्लिम धर्मों से जुड़ गया। जैन धर्म से जुड़े होने के कारण इसे 'समनार पहाड़ी' भी कहा जाता है, जबकि सूफी संत सिकंदर बधुशा के नाम पर इसे 'सिकंदर पहाड़ी' भी कहते हैं। यह पहाड़ी लंबे समय से धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रही है। त्योहारों के दौरान यहां अक्सर पुलिस तैनात करनी पड़ती है, क्योंकि अलग-अलग समुदायों के बीच पूजा करने और पहाड़ी पर आने-जाने को लेकर विवाद होता रहता है।

मामला सुप्रीम कोर्ट तक कैसे पहुंचा?
इस साल जून में तमिलनाडु सरकार ने हाई कोर्ट की दो जजों वाली पीठ के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दरगाह के अधिकारियों और अन्य पक्षों ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। बुधवार को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अगर दरगाह के पास बने इस पत्थर के खंभे पर दीया जलाने की अनुमति दी जाती है, तो देशभर में मौजूद हजारों सर्वे खंभों को भी धार्मिक स्थल के रूप में पेश किया जा सकता है। कार्तिगई दीपम त्योहार से ठीक पहले इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश दिया। कोर्ट ने 24 नवंबर को विवादित पत्थर के खंभे पर दीया जलाने की अनुमति दे दी। हालांकि, यह अनुमति सिर्फ एक बार के लिए दी गई और इसके साथ सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।

100 पहले शुरू हुआ कानूनी विवाद
इस पहाड़ी को लेकर कानूनी विवाद की शुरुआत साल 1920 में हुई थी। उस समय सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाली संस्था ने अदालत में मुकदमा दायर किया था। संस्था ने पूरी पहाड़ी पर मंदिर का मालिकाना हक होने का दावा किया था। साल 1923 में निचली अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि पहाड़ी का ज्यादातर खाली हिस्सा और श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता मंदिर की संपत्ति है। वहीं, पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी, मस्जिद के आसपास का इलाका, नेल्लीथोप क्षेत्र और मस्जिद तक जाने वाली सीढ़ियों को मुस्लिम पक्ष की संपत्ति माना गया। अदालत के इस फैसले ने पहाड़ी के अलग-अलग हिस्सों पर दोनों पक्षों के अधिकार तय कर दिए। आगे चलकर इसी व्यवस्था को लेकर कई बार विवाद हुए।

थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को लेकर पिछले कई दशकों से कानूनी मामले और विवाद होते रहे हैं। साल 2021 में दरगाह पर लकड़ी के झंडे की जगह लोहे का झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में पहाड़ी की चोटी पर जानवरों की बलि देने की कोशिश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। बाद में तीन जजों की पीठ ने इस पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि यह पहाड़ी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियमों के तहत एक सुरक्षित ऐतिहासिक स्मारक है। फिलहाल नया विवाद पहाड़ी की चोटी के पास बने एक पत्थर के खंभे पर त्योहार के दौरान दीया जलाने को लेकर है। बताया जाता है कि यह खंभा दीया जलाने के लिए बनाया गया एक खास ढांचा है, जिसे 'दीपस्तंभ' कहा जाता है। यह दरगाह से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।

कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, 19वीं सदी और 20वीं सदी की शुरुआत में पहाड़ी की चोटी के पास दीया जलाने की कोशिशों को अधिकारियों ने रोक दिया था। इसकी वजह यह थी कि वहां पहले से दीया जलाने की कोई पुरानी परंपरा नहीं थी। साथ ही, अधिकारियों को डर था कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। साल 1994 में यह मामला एक बार फिर अदालत पहुंचा। उस समय कुछ लोगों ने पहाड़ी की चोटी पर कार्तिगई दीपम जलाने की कोशिश की थी।

इसके बाद 1996 में हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि कार्तिगई दीपम का दीया पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित उचिपिल्लैयार मंदिर के पास एक अलग जगह पर जलाया जाए। कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन को दूसरी जगह चुनने की भी अनुमति दी। हालांकि, इसके लिए शर्त रखी गई कि वह जगह दरगाह, वहां तक जाने वाली सीढ़ियों और नेल्लीथोप इलाके से कम से कम 15 मीटर दूर होनी चाहिए। इसके बाद कई दशकों तक कार्तिगई दीपम का दीया उचिपिल्लैयार मंदिर के पास बने दीपा मंडपम में ही जलाया जाता रहा।

त्योहार विवाद पर कोर्ट ने क्या कहा
इसी पुराने विवाद के बीच नवंबर 2025 के आखिर में कुछ श्रद्धालुओं के समूह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने मांग की कि 3 दिसंबर को पहाड़ी की

ने पत्थर के खंभे यानी 'दीपस्तंभ' पर कार्तिगई दीपम का दीया जलाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद 1 दिसंबर को हाई कोर्ट के एक जज की पीठ ने उनकी मांग मंजूर कर ली। कोर्ट ने इसे पुरानी धार्मिक परंपरा को फिर से शुरू करने का मामला माना। साथ ही, मंदिर प्रबंधन को पुलिस की मदद से पहाड़ी की चोटी पर दीया जलाने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "कार्तिगई रोशनी का त्योहार है। इस दौरान सिर्फ पूजा के कमरे में ही नहीं, बल्कि पूरे घर में दीये जलाए जाते हैं। इसलिए इस साल से पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर भी कार्तिगई दीपम का दीया जलाया जाएगा।" जब मंदिर के अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए आदेश का पालन करने में असमर्थता जताई, तो जज ने उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक छोटी टीम को पहाड़ी की चोटी पर जाने की अनुमति दे दी हालांकि, राज्य सरकार और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (एचआर एंड सीई) ने इस आदेश को चुनौती दी। उनका कहना था कि पूजा की परंपराओं और किसी जगह के इस्तेमाल से जुड़े विवादों का फैसला एचआर एंड सीई कानून के तहत होना चाहिए, न कि सीधे हाई कोर्ट में याचिका के जरिए। सरकार ने पत्थर के खंभे की धार्मिक पहचान पर भी सवाल उठाए। उसका कहना था कि यह खंभा दीया जलाने के लिए बनाया गया धार्मिक ढांचा नहीं, बल्कि जमीन की नाप-जोख के लिए लगाया गया निशान या जैन धर्म से जुड़ा कोई पुराना अवशेष भी हो सकता है।

Previous Post

चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

News Desk

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल

November 23, 2026
चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

November 23, 2026
मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार

मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार

November 23, 2026
एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच

एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच

November 23, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल

November 23, 2026
चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

November 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.