Monday, August 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home राजनीति

वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल; कमलेश राय हिरासत में

News Desk by News Desk
August 17, 2026
in राजनीति
0
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल; कमलेश राय हिरासत में
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई. फायरिंग की इस घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए. घटना से जुड़ा नाम है कमलेश केदारनाथ राय का, जो मूल रूप से आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मुंबई की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्हें वाराणसी से मुंबई जाना था. उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे एयरपोर्ट की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए लिया गया था. इसी दौरान पिस्टल से अचानक एक राउंड फायर हो गया.

बताया जा रहा है कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि नीचे की सतह से टकराने के बाद उसके प्रभाव से वहां मौजूद दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए. घायल कर्मचारियों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल बताई जा रही है.

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रारंभिक जानकारी में दोनों की हालत स्थिर बताई गई है.

पुलिस की जांच में क्या सामने आना बाकी है?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि लाइसेंसी पिस्टल से गोली आखिर चली कैसे? पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार की जांच के दौरान पिस्टल की स्थिति क्या थी, उसमें कारतूस मौजूद था या नहीं और फायरिंग किस प्रक्रिया के दौरान हुई.

सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि एयरपोर्ट पर हथियार ले जाने और उसकी जांच से जुड़ी निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया गया था या नहीं.

घटना के बाद पुलिस ने कमलेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसे जानबूझकर की गई फायरिंग कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह महज हथियार से अचानक हुई फायरिंग थी या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई.

कौन हैं कमलेश राय?
वाराणसी एयरपोर्ट की घटना के बाद कमलेश राय का आजमगढ़ कनेक्शन भी चर्चा में आ गया है, कमलेश राय का संबंध आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ से बताया जाता है. आजमगढ़ में उनका परिवार शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा रहा है.

चुनावी रिकॉर्ड में रामगढ़ स्थित शैक्षणिक संस्थान से कमलेश राय का प्रबंधकीय संबंध सामने आता है, हालांकि कमलेश राय की जिले स्तर पर सूत्रों की मानें तो स्थानीय तौर पर भाजपा या किसी अन्य पार्टी से संबंध की सूचना नहीं प्राप्त है ,
मुंबई पहुंचने के बाद कमलेश राय ने स्थानीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई.

मुंबई की राजनीति में एंट्री
कमलेश पुत्र केदारनाथ राय 2007 में बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC के K/E वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते थे.

चुनावी रिकॉर्ड के मुताबिक उस समय उनकी उम्र करीब 34 वर्ष थी और उनका शैक्षिक रिकॉर्ड स्नातक का था. उनका चुनाव क्षेत्र सहार एयरपोर्ट और मरोल गांव क्षेत्र से जुड़ा था. यानी उनकी राजनीतिक पहचान मुंबई के पूर्व नगरसेवक के तौर पर है.

शिवसेना में पहुंचे
उनकी पत्नी सुषमा कमलेश राय 2017 में बीएमसी के वार्ड 86 से कांग्रेस की पार्षद निर्वाचित हुई थीं. समय के साथ कमलेश राय की राजनीतिक पारी ने करवट ली. वे बाद में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़े.

2025 में उनके खिलाफ मुंबई के MIDC थाने में एक ठेकेदार से कथित रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था और उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था, यह मामला अपनी जगह न्यायिक प्रक्रिया का विषय है.

उपलब्ध राजनीतिक रिकॉर्ड में कमलेश राय को शिवसेना उपनेता और पूर्व नगरसेवक के रूप में जाना गया है.

कमलेश राय का परिवार भी मुंबई की स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहा है. उनके बेटे रितेश कमलेश राय 2026 के BMC चुनाव में वार्ड नंबर 86 से शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए हैं.

इस तरह आजमगढ़ के रामगढ़ से निकले कमलेश राय ने मुंबई की स्थानीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई और अब वाराणसी एयरपोर्ट पर उनकी लाइसेंसी पिस्टल से हुई फायरिंग की घटना ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

घटना के बाद प्रश्न यह उठता वराणसी एयरपोर्ट जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह पर लाइसेंसी हथियार से गोली कैसे चली? क्या पिस्टल की जांच के दौरान सुरक्षा प्रक्रिया में कोई चूक हुई?

क्या हथियार में पहले से कारतूस मौजूद था,गोली चलने की वास्तविक वजह क्या थी, और क्या इस मामले में कमलेश राय की कोई लापरवाही सामने आती है?

इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा.?

फिलहाल इतना स्पष्ट है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान हुई फायरिंग में दो कर्मचारी घायल हुए हैं और कमलेश राय को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Previous Post

8वें वेतन आयोग में ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹69,000 तक पहुंच सकती है? जानें पूरा गणित

Next Post

भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

August 17, 2026
E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल

E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल

August 17, 2026
महाराष्ट्र में भूकंप के झुंड से बढ़ी चिंता, 15 दिनों में 29 झटके; नासिक में सबसे तेज 4.3 तीव्रता

महाराष्ट्र में भूकंप के झुंड से बढ़ी चिंता, 15 दिनों में 29 झटके; नासिक में सबसे तेज 4.3 तीव्रता

August 17, 2026
सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी

सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी

August 17, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

August 17, 2026
E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल

E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल

August 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.