Saturday, August 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

भारत से सिंधु का पानी दिलाने की गुहार! 25 करोड़ जनता का हवाला देकर पाकिस्तान ने लगाई अपील

News Desk by News Desk
August 29, 2026
in इंडिया
0
भारत से सिंधु का पानी दिलाने की गुहार! 25 करोड़ जनता का हवाला देकर पाकिस्तान ने लगाई अपील
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

भारत की सिंधु जल संधि पर सख्ती बरकरार है. सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान पानी के बगैर तड़प रहा है. उसकी आवाम बूंद-बूंद को तरस रही है. पाकिस्तान बार-बार सिंधु जल संधि बहाल करने की गुहार लगा रहा है. भारत है कि टस से मस नहीं हो रहा. भारत का स्टैंड क्लियर एंड लाउड है. खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते. पहले आतंकवाद से तौबा करो, तभी पानी मिलेगा. भारत की इसी सख्ती को देखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान गिड़गिड़ाया है. इस बार तो अमेरिका में जाकर पाकिस्तान ने गुहार लगाई है कि प्लीज कोई भारत से सिंधु का पानी दिलवा दो।  

जी हां, भारत के साथ सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने गुहार लगाता नजर आया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका में कहा कि सिंधु नदी प्रणाली पाकिस्तान के लिए जीवनरेखा है. पाकिस्तान की 25 करोड़ से ज्यादा आबादी की जिंदगी इससे जुड़ी हुई है. उन्होंने भारत से सिंधु जल संधि को बहाल करने की अपील करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. इशाक डार ने यह बयान अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास की ओर से आयोजित एक वर्चुअल सेमिनार में दिया. उन्होंने भारत के अप्रैल 2025 में सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले पर चिंता जताई. गौरतलब है कि पहलगाम अटैक के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया था। 

सिंधु जल संधि पर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय स्थिरता के लिए जल सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है. इशाक डार ने कहा, ‘भारत का अप्रैल 2025 में सिंधु जल संधि को एकतरफा तरीके से स्थगित करने का फैसला इस संधि के तहत किसी आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता.’ पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत और सहयोग की जरूरत बताई, लेकिन दूसरी तरफ संधि बहाल नहीं होने की स्थिति में इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. बहरहाल, डार के बयान से साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान संधु जल संधि स्थगित होने से कितना झुंझला गया है। 

सिंधु का पानी पाकिस्तान के लिए इतना अहम क्यों?
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि सिंधु नदी प्रणाली केवल पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी सीधे जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि सिंधु बेसिन पाकिस्तान के 25 करोड़ से ज्यादा लोगों की जीवनरेखा है. इशाक डार के मुताबिक, पाकिस्तान की कृषि, खाद्य सुरक्षा, बिजली उत्पादन, लोगों की आजीविका और आर्थिक विकास सिंधु नदी प्रणाली के पानी पर काफी हद तक निर्भर हैं. ऐसे में पानी की सुरक्षा सीधे तौर पर आर्थिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और अंततः राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ जाती है. उन्होंने कहा कि सिंधु नदी के पानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का तनाव केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा. इसका असर पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता पर पड़ सकता है। 

जल संकट के लिए जलवायु परिवर्तन का भी दिया हवाला
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने देश के बढ़ते जल संकट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले से ही दुनिया के सबसे ज्यादा जल-संकट वाले देशों में शामिल है. पिछले कई दशकों में देश में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता में भारी गिरावट आई है. उन्होंने जलवायु परिवर्तन को भी बड़ी चुनौती बताया. डार ने कहा कि बारिश के बदलते पैटर्न, ग्लेशियरों के पिघलने, विनाशकारी बाढ़, लंबे समय तक चलने वाले सूखे और पानी के प्रवाह में बढ़ती अनिश्चितता ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के मुद्दे पर ज्यादा सहयोग होना चाहिए. हालांकि, पाकिस्तान की यह अपील ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। 

गिड़गिड़ा भी रहा और धमका भी रहा
इशाक डार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगते हुए भारत को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत मिले पानी के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की गई तो इसके क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सिंधु नदी को टकराव की वजह नहीं बनना चाहिए. यह क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन, आजीविका और सभ्यता का स्रोत रही है. डार ने कहा कि साझा जल संसाधनों को हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए. पाकिस्तान की ओर से यह अपील ऐसे समय में सामने आई है जब भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर अपना रुख बेहद स्पष्ट कर रखा है। 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने लिया था बड़ा फैसला
अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया था. इस हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी. भारत ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया था.भारत ने साफ कहा था कि आतंकवाद और सामान्य संबंध एक साथ नहीं चल सकते. इसी संदर्भ में भारत ने अपनी नीति को ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’ के सिद्धांत को दोहराया. नई दिल्ली का कहना है कि जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन से भारत के खिलाफ चल रहे सीमा पार आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ ठोस, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय कार्रवाई नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि को सामान्य रूप से लागू नहीं किया जाएगा। .

पाकिस्तान की अपील के पीछे बढ़ता दबाव
पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है. ऐसे में पानी का मुद्दा उसके लिए और भी संवेदनशील हो गया है. कृषि क्षेत्र के लिए सिंचाई का पानी बेहद महत्वपूर्ण है. इसके अलावा बिजली उत्पादन और खाद्य सुरक्षा भी जल संसाधनों से जुड़ी हुई है. यही वजह है कि भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाता रहा है. अब इशाक डार ने भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में समर्थन मांगा है. हालांकि भारत अपने रुख से पीछे हटता नहीं दिख रहा है. नई दिल्ली का स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद और पानी पर सहयोग को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता. भारत का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद जारी रहने की स्थिति में पुराने ढर्रे पर द्विपक्षीय सहयोग संभव नहीं है। 

Previous Post

‘तुमने 200 साल लिए, हमसे जल्दबाजी क्यों?’ लंदन में CJI सूर्यकांत ने अमीर देशों को सुनाई खरी-खरी

Next Post

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका…..

News Desk

News Desk

Next Post

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

August 29, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

August 29, 2026
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

August 29, 2026
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

August 29, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

August 29, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

August 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.