Saturday, August 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

83 Km/h का मानसूनी बवंडर! 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

News Desk by News Desk
August 28, 2026
in इंडिया
0
83 Km/h का मानसूनी बवंडर! 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

मानसून इस बार भी अपने रंग बदलने से बाज नहीं आ रहा है. अपने आखिरी समय में खूब बरस रहा है. अब मौसम विभाग ने 28 अगस्त के लिए एक और बड़ा अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 83 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यानी अगले कुछ घंटे कई राज्यों के लिए सामान्य नहीं रहने वाले हैं. पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका है. ऐसे में मानसून की यह नई करवट लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। 

मौसम की इस पूरी तस्वीर में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. पहला सिस्टम उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर बना हुआ है. दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है. इन सिस्टम के कारण कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है. नदी और समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मछुआरों को भी सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा गया है. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. ऐसे में आज का दिन कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी और वज्रपात के लिहाज से अहम रहने वाला है। 

दिल्ली-NCR में शाम तक आंधी-बारिश, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिल्ली-NCR में आज यानी 28 अगस्त की देर शाम तक तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवा के साथ बारिश होने पर सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है. लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। 

यूपी में 80KM की आंधी का अलर्ट, इन जिलों में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रह सकता है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

बिहार में बारिश के साथ तूफानी हवा, बिजली गिरने का भी खतरा
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी चंपारण, सिवान,
बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, बांका, मुंगेर और जमुई में मौसम खराब रहने का अनुमान है. इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की जरूरत है। 

झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60KM तक पहुंच सकती है हवा
झारखंड में आज कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला, गुमला और रांची में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या भी बढ़ सकती है। 

पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश, 65KM तक तेज हवाओं का असर
पश्चिम बंगाल में भी आज मौसम बिगड़ने की संभावना है. हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवाओं के दौरान कमजोर ढांचे और पेड़ों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। 

राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवा, इन जिलों में मौसम बदलेगा
राजस्थान में भी मानसून का असर कई जिलों में दिखाई देगा. झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और जयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान दिया गया है. बारिश और तेज हवाओं के बीच स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदल सकता है। 

मध्य प्रदेश में तेज बारिश-आंधी का दौर, 50KM की हवा का अलर्ट
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भोपाल में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. किसानों को भी तेज बारिश और हवाओं के दौरान फसलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। 

पंजाब-हरियाणा में तेज हवाएं, 60KM तक पहुंच सकती है रफ्तार

    पंजाब में 28 और 29 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है. लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं. कई इलाकों में बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 

    हरियाणा में सोनीपत, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में दिल्ली-NCR से सटे इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. खासकर खुले इलाकों में तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। 

उत्तराखंड में बारिश के साथ आंधी, पहाड़ों पर बढ़ी भूस्खलन की चिंता
    उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और ऋषिकेश समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

    हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ तेज आंधी की चेतावनी भी है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण रास्तों पर फिसलन बढ़ सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यात्रियों को मौसम की स्थिति देखकर ही सफर की योजना बनाने की जरूरत है। 

    जम्मू-कश्मीर में जम्मू, रियासी, राजौरी, रामबन, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा और कुपवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में बारिश के दौरान यात्रा को लेकर अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। 

पूर्वोत्तर में 2 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 अगस्त को भारी बारिश की आशंका
पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर लंबा चलने वाला है. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 29 से 31 अगस्त के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है. 28 से 31 अगस्त के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 28-29 अगस्त तथा 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है. 30 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 28 से 31 अगस्त तथा 2 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। 

दक्षिण भारत में 2 सितंबर तक बारिश, तटीय इलाकों में तेज हवाओं का असर
दक्षिण भारत में भी मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक कई जगह हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में भी इस दौरान कई स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 28 से 30 अगस्त और फिर 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 28-29 अगस्त को तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 28 से 31 अगस्त के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 अगस्त को आंधी और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। 

Previous Post

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

Next Post

सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर विवाद! एडिटोरियल बदलाव न मानने पर पेंगुइन ने पीछे खींचे कदम?

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
‘तुमने 200 साल लिए, हमसे जल्दबाजी क्यों?’ लंदन में CJI सूर्यकांत ने अमीर देशों को सुनाई खरी-खरी

‘तुमने 200 साल लिए, हमसे जल्दबाजी क्यों?’ लंदन में CJI सूर्यकांत ने अमीर देशों को सुनाई खरी-खरी

August 29, 2026
Everest की हींग पर बैन! FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़ी

Everest की हींग पर बैन! FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़ी

August 29, 2026
टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, ‘डेढ़ महीने तक घर पर यही सोचता रहा’

टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, ‘डेढ़ महीने तक घर पर यही सोचता रहा’

August 29, 2026
Mahindra ने MG का खेल पलटा! 7-सीटर XEV 9S अब BaaS के साथ सिर्फ 12.65 लाख से शुरू

Mahindra ने MG का खेल पलटा! 7-सीटर XEV 9S अब BaaS के साथ सिर्फ 12.65 लाख से शुरू

August 29, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

‘तुमने 200 साल लिए, हमसे जल्दबाजी क्यों?’ लंदन में CJI सूर्यकांत ने अमीर देशों को सुनाई खरी-खरी

‘तुमने 200 साल लिए, हमसे जल्दबाजी क्यों?’ लंदन में CJI सूर्यकांत ने अमीर देशों को सुनाई खरी-खरी

August 29, 2026
Everest की हींग पर बैन! FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़ी

Everest की हींग पर बैन! FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़ी

August 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.