Wednesday, July 15, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home खेल

968 दिन बाद वनडे में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में रचा इतिहास; एजबेस्टन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

News Desk by News Desk
July 15, 2026
in खेल
0
968 दिन बाद वनडे में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में रचा इतिहास; एजबेस्टन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बर्म‍िंघम

 भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में हुआ. जहां भारतीय टीम ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 258 का स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम ने 28 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

भारतीय टीम की ओर से कप्तान शुभमन ग‍िल ने शानदार 80 रनों की पारी खेली, हालांकि वो र‍िटायर्ड हर्ट हो गए. एक समय उनके र‍िटायर्ड हर्ट होने के बाद लग रहा था कि मैच इंग्लैंड के पाले में जा सकता है, लेक‍िन भारत की ओर से अक्षर पटेल (57 नाबाद) और वॉश‍िंगटन सुंदर (52 नाबाद ) ने शानदार साझोदारी की और मैच ज‍िताकर ही वापस लौटे. सुंदर ने छक्का जड़कर मैच फ‍िन‍िश किया।

भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल ने कमाल का ऑलरांउड प्रदर्शन किया, उन्होंने 57 रन की नाबाद पारी के अलावा 4 व‍िकेट झटके. कुल म‍िलाकर 'बापू' के नाम से मशहूर अक्षर पटेल भारत के लिए इस मुकाबले में एक्सफैक्टर साब‍ित हुए. पहले उन्होंने गेंदबाजी और फ‍िर बल्लेबाजी से अपना कमाल द‍िखाया. अक्षर को उनके शानदार खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड द‍िया गया.  इंग्लैंड की ओर इस मुकाबले में सबसे ज्यादा जो रूट ने नाबाद 76 रन बनाए। 

आयरलैंड और इंग्लैंड के ख‍िलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद एजबेस्टन में म‍िली यह जीत टीम इंड‍िया के लिए बेहद जरूरी थी. ऐसे में इस जीत से टीम इंड‍िया को नया बूस्ट म‍िला है। 

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट खेलने उतरे जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन के लंबे इंतजार को यादगार बना दिया. इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में वापसी करते ही बुमराह ने न सिर्फ 150 वनडे विकेट पूरे किए, बल्कि इंग्लैंड की धरती पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

150 विकेट… शमी और कुलदीप के खास क्लब में बुमराह
बुमराह ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 4605 गेंदें लीं. वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।
 
भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 वनडे विकेट

मोहम्मद शमी- 4070 गेंद
कुलदीप यादव- 4513 गेंद
जसप्रीत बुमराह- 4605 गेंद
अजीत आगरकर- 5027 गेंद
इरफान पठान- 5131 गेंद

पारी के 13.1 ओवर में बुमराह की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक पवेलियन लौट गए. बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसमें अतिरिक्त उछाल और बाहर की ओर मूवमेंट था. ब्रूक ने गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया. पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने आसान कैच लपक लिया। 

लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे बुमराह ने साबित कर दिया कि उनकी रफ्तार और धार में कोई कमी नहीं आई है। 

इंग्लैंड में बुमराह का दबदबा… सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

बुमराह ने इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में भी अपना दबदबा कायम रखा है. इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट:

जसप्रीत बुमराह- 31 विकेट
रवींद्र जडेजा- 30 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 28 विकेट
मदन लाल- 27 विकेट
मोहम्मद शमी- 26 विकेट

वापसी में मिला दोहरा तोहफा
बुमराह के लिए यह मुकाबला सिर्फ वापसी का मैच नहीं था, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम और गहरा करने का मौका भी था. 968 दिन बाद वनडे में उतरते ही उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें भारत की गेंदबाजी का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। 

चोट से वापसी… लंबा इंतजार... लेकिन मैदान पर उतरते ही वही पुराना बुमराह- सटीक, खतरनाक और रिकॉर्ड तोड़ने वाला.

भारत की पारी की हाइलाइट्स 
रनचेज के दौरान रोहित शर्मा सबसे पहले  21 गेंदों पर 11 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद आए व‍िराट कोहली भी महज 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए, इस तरह भारतीय टीम का स्कोर 48/2 हो गया. इसके बाद शुभमन ग‍िल और श्रेयस अय्यर ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन जब भारत का स्कोर 149/2 था तभी कप्तान ग‍िल (80 नाबाद) पर र‍िटायर्ड हर्ट हो गए. ग‍िल के पवेल‍ियन जाने के बाद श्रेयस अय्यर 35 के स्कोर पर रन आउट हो गए। 

इसके बाद केएल राहुल से उम्मीद थी कि वो संभलकर खेलेंगे, लेकिन वो भी जोश टंग की गेंद पर 1 रन पर बोल्ड हो गए. इस तरह भारतीय टीम का स्कोर 160/4 हो गया.  लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल और वॉश‍िंगटन सुंदर अंत तक ट‍िके रहे और भारत को जीत द‍िलाकर ही वापस लौटे। 

इंग्लैंड की पारी की हाइलाइट्स 
मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाज जो रूट (76 नाबाद)  और ल‍ियाम डॉसन (68) ही चल सके, बाकी कोई भी बल्लेबाज ट‍िकने का माद्दा नहीं द‍िखा सका. भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट झटके. इंग्लैंड की टीम  258 रन बनाकर (47.5 ओवर्स) ऑलआउट हो गई। 

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने सधी शुरुआत की, लेकिन उनका पहला व‍िकेट जैकब बेथेल (14) के रूप में 13वें ओवर ग‍िरा. वो गुरनूर बरार की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर को कैच थमा बैठे. वहीं गुरनूर के इसी ओवर में बेन डकेट (43) भी बाउंड्री लाइन पर जसप्रीत बुमराह को थर्ड मैन पर कैच थमा बैठे। 

गुरनूर के इस ओवर के बाद कप्तान ग‍िल ने अटैकिंंग मूव अपनाया और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए लाए, उन्होंने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक (1) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. जो उनका 150वां वनडे व‍िकेट रहा।  

16.1 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने जोस बटलर को 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. गुरनूर बरार ने शानदार कैच लपक लिया. बटलर 14 गेंदों में बिना किसी चौके-छक्के के 5 रन बनाकर आउट हुए। 

16.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम करन (0) को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. विकेट के पीछे केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया. सैम करन 3 गेंदों का सामना कर बिना रन बनाए आउट हुए। 

इसके बाद 21.4 ओवर में शिवम दुबे ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई, लेकिन इस विकेट का पूरा श्रेय विकेटकीपर केएल राहुल की शानदार फील्डिंग को जाता है. दुबे की गेंद पर विल जैक्स ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई. राहुल ने अपनी दाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से ऐसा बेहतरीन कैच लपका कि हर कोई हैरान रह गया. यह दुबे का अगस्त 2024 के बाद वनडे क्रिकेट में पहला विकेट भी था. जैक्स 19 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

107 पर छठा व‍िकेट ग‍िरने के बाद ल‍ियाम डॉसन और जो रूट ने 121 रनों की  पार्टनरश‍िप की, जब इंग्लैंड का स्कोर 228 हुआ तो उनका सातवां व‍िकेट डॉसन (68) के रूप में ग‍िरा, वो अक्षर पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों लपके गए. इसके बाद अक्षर पटेल ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाने वाले जोफ्रा ऑर्चर को वॉश‍िंंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट करवाया. आख‍िरी के दोनों व‍िकेट आद‍िल राश‍िद (1) और जोश टंग (0) को भी अक्षर पटेल ने ही आउट किया. अक्षर के 4 व‍िकेट के अलावा प्रस‍िद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 और जसप्रीत बुमरा और श‍िवम दुबे ने 1-1 व‍िकेट लिया। 

Previous Post

LPG-पेट्रोल होंगे महंगे? होर्मुज पर ट्रंप के 20% टैक्स से भारत की बढ़ सकती है मुश्किल

Next Post

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
EPFO Big News: 31 लाख PF खातों में लावारिस पड़े ₹9,000 करोड़, जानें आपका पैसा तो नहीं फंसा?

EPFO Big News: 31 लाख PF खातों में लावारिस पड़े ₹9,000 करोड़, जानें आपका पैसा तो नहीं फंसा?

July 5, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का जलवा, कोटा के छात्रों ने 5 गोल्ड जीतकर बनाया नंबर-1

इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का जलवा, कोटा के छात्रों ने 5 गोल्ड जीतकर बनाया नंबर-1

July 15, 2026
पुरी रथ यात्रा: आज श्रीमंदिर के सामने पहुंचेंगे तीनों रथ, कल मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

पुरी रथ यात्रा: आज श्रीमंदिर के सामने पहुंचेंगे तीनों रथ, कल मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

July 15, 2026
स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो

July 15, 2026
968 दिन बाद वनडे में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में रचा इतिहास; एजबेस्टन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

968 दिन बाद वनडे में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में रचा इतिहास; एजबेस्टन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

July 15, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का जलवा, कोटा के छात्रों ने 5 गोल्ड जीतकर बनाया नंबर-1

इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का जलवा, कोटा के छात्रों ने 5 गोल्ड जीतकर बनाया नंबर-1

July 15, 2026
पुरी रथ यात्रा: आज श्रीमंदिर के सामने पहुंचेंगे तीनों रथ, कल मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

पुरी रथ यात्रा: आज श्रीमंदिर के सामने पहुंचेंगे तीनों रथ, कल मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

July 15, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.