Thursday, November 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

भारत के एक्सपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड, अक्टूबर में पहली बार 89.99 अरब डॉलर के पार पहुंचा कारोबार

News Desk by News Desk
November 15, 2026
in इंडिया
0
भारत के एक्सपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड, अक्टूबर में पहली बार 89.99 अरब डॉलर के पार पहुंचा कारोबार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली
भारत के विदेशी कारोबार के लिए अक्टूबर का महीना शानदार रहा है. देश से विदेश भेजे जाने वाले सामान यानी वस्तु निर्यात (Merchandise Exports) में करीब 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 49.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया. खास बात यह है कि वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर भारत का कुल निर्यात भी रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर रहा. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग सामान की बढ़ती मांग ने निर्यात को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

वहीं, इस दौरान भारत का आयात (Imports) भी बढ़ा है. अक्टूबर में वस्तुओं का आयात 89.35 अरब डॉलर रहा. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले वस्तुओं का व्यापार घाटा कम हुआ है. आइए समझते हैं कि अक्टूबर में भारत के विदेशी कारोबार की तस्वीर कैसी रही और किन क्षेत्रों ने निर्यात को मजबूती दी। 

45% बढ़ा वस्तु निर्यात, बना नया रिकॉर्ड

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में भारत का वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 45.06 फीसदी बढ़कर 49.47 अरब डॉलर हो गया. अक्टूबर 2025 में यह 34.11 अरब डॉलर था. यानी एक साल में भारत के सामानों की विदेशों में बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर में वस्तु निर्यात ने अब तक का सबसे ऊंचा मासिक स्तर हासिल किया है. साथ ही, पिछले पांच वर्षों में यह मासिक आधार पर सबसे ज्यादा 45.06 फीसदी की वृद्धि है। 

आयात बढ़ा, पर व्यापार घाटे में आई कमी
निर्यात के साथ भारत का आयात भी बढ़ा है. अक्टूबर 2026 में देश का वस्तु आयात 89.35 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 76.69 अरब डॉलर था. हालांकि, व्यापार घाटे (Trade Deficit) में कमी आई है. अक्टूबर 2026 में वस्तुओं का व्यापार घाटा 39.88 अरब डॉलर रहा, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 42.58 अरब डॉलर था. दरअसल, जब किसी देश के आयात का मूल्य उसके निर्यात से ज्यादा होता है, तो दोनों के बीच के अंतर को व्यापार घाटा कहते हैं. अक्टूबर में निर्यात में तेज बढ़ोतरी के कारण इस घाटे में कमी देखने को मिली। 

सोने के आयात में बड़ी गिरावट
अक्टूबर के विदेशी व्यापार आंकड़ों में सोने का आयात भी खास चर्चा में रहा. इस महीने सोने का आयात घटकर 5.51 अरब डॉलर रह गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 14.72 अरब डॉलर था. यानी एक साल में सोने के आयात के मूल्य में काफी गिरावट आई है. यह बदलाव अक्टूबर के कुल आयात आंकड़ों को समझने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। 

पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक निर्यात बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, अक्टूबर में भारत के निर्यात को कई क्षेत्रों से मजबूती मिली. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न और आभूषण, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल, इंजीनियरिंग सामान. इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन से भारत के कुल वस्तु निर्यात को बढ़ावा मिला. खास बात यह रही कि निर्यात में बढ़ोतरी किसी एक उद्योग या क्षेत्र तक सीमित नहीं रही। 

अप्रैल से अक्टूबर तक 21.96% बढ़ा वस्तु निर्यात
चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों में भी भारत के वस्तु निर्यात में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच वस्तु निर्यात 309.06 अरब डॉलर रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि यानी अप्रैल-अक्टूबर 2025-26 में यह 253.40 अरब डॉलर था. इस तरह सालाना आधार पर वस्तु निर्यात में 21.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इससे संकेत मिलता है कि अक्टूबर की रिकॉर्ड बढ़त के साथ-साथ पूरे वित्त वर्ष में भी भारतीय निर्यात की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। 

सेवाओं के निर्यात में भी बढ़ोतरी
भारत के विदेशी कारोबार में सिर्फ सामानों की बिक्री ही नहीं, बल्कि सेवाओं का निर्यात भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में सेवाओं का निर्यात 40.51 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 35.17 अरब डॉलर था. वहीं, सेवाओं का आयात भी बढ़कर 20.72 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. अक्टूबर 2025 में यह 17.73 अरब डॉलर था. इस तरह वस्तुओं के साथ सेवाओं के कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

कुल निर्यात पहली बार 89.99 अरब डॉलर पर पहुंचा
अक्टूबर में भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल निर्यात का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना रहा. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, अक्टूबर में कुल निर्यात 89.99 अरब डॉलर रहा. यह अब तक किसी एक महीने में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है. उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में कुल निर्यात की मासिक वृद्धि दर 29.9 फीसदी रही, जो इस अवधि की तीसरी सबसे बड़ी वृद्धि है. इसके साथ ही अक्टूबर में कुल व्यापार घाटा घटकर 20.09 अरब डॉलर रह गया. यह आंकड़ा वस्तुओं के व्यापार घाटे से अलग है, क्योंकि इसमें सेवाओं का कारोबार भी शामिल है। 

43 देशों में भारतीय निर्यात की बढ़ी मांग
निर्यात में बढ़ोतरी की एक और खास बात यह है कि इसका फायदा कई देशों के साथ कारोबार में देखने को मिला है. राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत के शीर्ष 50 निर्यात बाजारों में से 43 देशों में अक्टूबर 2026 के दौरान पिछले साल के मुकाबले निर्यात बढ़ा है. इसका मतलब है कि भारतीय सामानों की मांग सिर्फ किसी एक देश या क्षेत्र में नहीं बढ़ी, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों को बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। 

सात महीनों में 568.84 अरब डॉलर हुआ कुल निर्यात
अप्रैल से अक्टूबर 2026-27 के बीच भारत का कुल निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं मिलाकर) अनुमानित 568.84 अरब डॉलर रहा. इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 16.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, इस दौरान कुल आयात 16 फीसदी बढ़कर 662.19 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. इससे साफ है कि चालू वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीनों में भारत का विदेशी कारोबार लगातार विस्तार कर रहा है। 

अक्टूबर के आंकड़े भारतीय निर्यात के लिए उत्साह बढ़ाने वाले हैं. वस्तु निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सेवाओं के कारोबार का विस्तार और कई देशों में भारतीय सामानों की बढ़ती मांग अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत हैं. हालांकि, आने वाले महीनों में निर्यात की यही रफ्तार बनी रहती है या नहीं, यह वैश्विक मांग, अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्थिति और प्रमुख निर्यात क्षेत्रों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। 

Previous Post

मेटा इंडिया ने हटाए 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट, कंपनी के चीफ ने बताई ट्रैकिंग की सीमाएं

Next Post

पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

News Desk

News Desk

Next Post
पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

November 19, 2026
विज्ञान और तकनीक में बेटियों की राह आसान करने को बनेगा श्वेत पत्र।

विज्ञान और तकनीक में बेटियों की राह आसान करने को बनेगा श्वेत पत्र।

November 19, 2026
टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

November 19, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

November 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.