Monday, August 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home खेल

ब्रिस्टल में भारत की अग्निपरीक्षा: क्या संजू सैमसन की वापसी बचाएगी सीरीज?

News Desk by News Desk
July 9, 2026
in खेल
0
ब्रिस्टल में भारत की अग्निपरीक्षा: क्या संजू सैमसन की वापसी बचाएगी सीरीज?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली
भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला खिलाड़ियों के लिए जितना अहम है, उतना ही कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के लिए भी. इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाज अब तक पूरी तरह बेबस नजर आए हैं. ट्रेंट ब्रिज में तो पूरी टीम सिर्फ 76 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसने भारतीय क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी.

सबसे बड़ा सवाल… क्या लौटेंगे संजू?
टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन को लेकर है. दूसरे और तीसरे टी20 में उन्हें बाहर बैठाकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. वैभव ने उम्मीदें भी जगाईं और निराश भी नहीं किया, लेकिन वह ऐसा प्रभाव भी नहीं छोड़ सके… जिससे टीम की बल्लेबाजी बदल जाती.

इसी बीच ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर गूंजे 'वी वांट संजू' के नारे इस फैसले पर जनता की राय साफ बता चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि खुद गौतम गंभीर भी संजू की वापसी की संभावना से इनकार नहीं कर चुके हैं. ऐसे में ब्रिस्टल में सबसे बड़ी नजर टीम शीट पर होगी.

श्रेयस अकेले जिम्मेदार नहीं
श्रेयस अय्यर अपनी वापसी वाली सीरीज में पहली जीत की तलाश में हैं, लेकिन लगातार हार का ठीकरा सिर्फ कप्तान पर नहीं फोड़ा जा सकता. टीम चयन, बल्लेबाजी क्रम और रणनीतिक फैसलों ने भी सवाल खड़े किए हैं.

तीसरे टी20 में पावरप्ले के दौरान तय फिनिशर शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी भेजना ऐसा फैसला रहा, जिसने आलोचकों को टीम प्रबंधन पर हमला करने का मौका दे दिया. बल्लेबाजी की यह उलझन अब ब्रिस्टल में सुलझानी ही होगी.

उपकप्तान तिलक वर्मा निशाने पर
अगर संजू सैमसन की वापसी होती है तो किसी बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ेगा. ईशान किशन की विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के कारण उनकी जगह लगभग सुरक्षित मानी जा रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा दबाव उपकप्तान तिलक वर्मा पर है.

आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक के अलावा तिलक लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदला. इसलिए टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का जोखिम उठा सकता है.

सिर्फ बल्लेबाजी नहीं, गेंदबाजी भी चिंता
भारत की परेशानी सिर्फ बल्ले से नहीं है. 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. 7 ओवर में सिर्फ एक विकेट उनके प्रदर्शन की कहानी कह देता है.

दूसरी ओर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और जोश टंग नई गेंद से लगातार भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे हैं. तीसरे टी20 में दोनों ने मिलकर सात विकेट झटके और भारत के शीर्ष क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

इंग्लैंड के पास बढ़त, भारत के पास आखिरी मौका
हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. फिल साल्ट शानदार फॉर्म में हैं, जबकि आर्चर-टंग की तेज जोड़ी भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है.

भारत के सामने चुनौती सिर्फ मैच जीतने की नहीं, बल्कि यह साबित करने की भी है कि टीम लगातार प्रयोगों से आगे बढ़कर अब परिणाम देने के लिए तैयार है. ब्रिस्टल में जीत मिली तो सीरीज की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन एक और हार नए टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर पहले से कहीं बड़े सवाल खड़े कर देगी.

Previous Post

ICC Hall of Fame में शामिल हुए सौरव गांगुली, बोले- यह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा सम्मान

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के ये 5 खिलाड़ी जीत सकते हैं गोल्ड

News Desk

News Desk

Next Post
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के ये 5 खिलाड़ी जीत सकते हैं गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के ये 5 खिलाड़ी जीत सकते हैं गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

August 30, 2026
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

August 30, 2026
अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

August 30, 2026

महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

August 30, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

August 30, 2026
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

August 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.