Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की चुनौती नहीं, पीएम मोदी बोले- ऐसे कैसे बढ़ेंगे पदक?

News Desk by News Desk
August 27, 2026
in इंडिया
0
ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की चुनौती नहीं, पीएम मोदी बोले- ऐसे कैसे बढ़ेंगे पदक?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के ओलंपिक अभियान को लेकर गुरुवार को बड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अगर देश को ओलंपिक में अपना पदक प्रदर्शन बेहतर करना है, तो उन खेलों में भी उतरना होगा, जिनमें भारत अब तक भाग नहीं लेता रहा है. उन्होंने कहा कि ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की मौजूदगी ही नहीं है और ऐसे में पदक तालिका का बड़ा हिस्सा अपने आप ही हमारे लिए बाहर हो जाता है। 

‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में देशभर के खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों को सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं किया जा सकता. खेलों के जरिए देश की युवा शक्ति और खेल शक्ति को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ना उनकी सोच का हिस्सा है. इस कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल हुए। 

‘ओलंपिक में आधे खेलों में हिस्सा ही नहीं लेते’
पीएम मोदी ने कहा, 'ओलंपिक में इतने सारे अलग-अलग खेल होते हैं… भारतीय टीमें उनमें से आधे खेलों में हिस्सा ही नहीं लेतीं. इसका मतलब है कि हम पदकों की बड़ी संख्या के लिए मुकाबला ही नहीं कर रहे हैं। 

उन्होंने इसे देश के लिए एक कड़वी सच्चाई बताते हुए कहा कि यह स्थिति दशकों से चली आ रही है. मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने सिर्फ 13 खेलों में हिस्सा लिया था. यानी 20 से ज्यादा खेलों में भारत की मौजूदगी नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि दूसरे देश उन खेलों में पदक जीत रहे हैं, जबकि भारत वहां प्रतियोगिता में ही शामिल नहीं हो रहा. ऐसे में पदक तालिका में सुधार के लिए इन खेलों में भी अपनी क्षमता विकसित करनी होगी। 

2024 पेरिस में 32 में से 16 खेलों में भारत
पीएम मोदी की बात का आंकड़ों से भी सीधा संबंध है. 2024 पेरिस ओलंपिक में कुल 32 खेल शामिल थे, लेकिन भारत ने इनमें से सिर्फ 16 खेलों में हिस्सा लिया था. यानी आधे खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरे। 

मोदी ने इसी अंतर को भारत के लिए नए अवसर के तौर पर देखने की बात कही. उनका मानना है कि सिर्फ उन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने से काम नहीं चलेगा, जिनमें भारत पहले से मजबूत है. पदक जीतने का दायरा बढ़ाने के लिए नए खेलों में भी खिलाड़ियों को तैयार करना होगा। 

सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग पर खास जोर
प्रधानमंत्री ने सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में इन खेलों के लिए प्राकृतिक परिस्थितियां मौजूद हैं, लेकिन अभी तक कोई भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में इन स्पर्धाओं में नहीं उतरा है। 

उन्होंने कहा कि भारत की विशाल समुद्री तटरेखा सर्फिंग के लिए और देश का विशाल पहाड़ी क्षेत्र स्पोर्ट क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों के लिए अनुकूल है. इसके बावजूद इन खेलों में भारत की वैश्विक मौजूदगी नजर नहीं आती। 

सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग दोनों को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कार्यक्रम में जगह मिली है. मोदी ने कहा कि भारत को अलग-अलग क्षेत्रों में इन खेलों के विकास के अवसर तलाशने होंगे और इन खेलों में भी महारत हासिल करनी होगी। 

उन्होंने कहा, 'पानी के खेलों से लेकर विंटर स्पोर्ट्स तक, हमारे पास जरूरी जनसांख्यिकी और भौगोलिक परिस्थितियां मौजूद हैं। 

5 से 15 साल के बच्चों की होगी तलाश
प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में देश के खेल भविष्य को लेकर एक राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट का ऐलान किया था. इसके तहत 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों की प्रतिभा पहचानने पर जोर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में ओलंपिक में भारत की भागीदारी और मजबूत हो सके। 

खेलों के अपने विजन को समझाते हुए मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ पदक जीतना नहीं है. खेलों को देश की युवा शक्ति के साथ जोड़कर विकसित भारत के निर्माण का माध्यम बनाना है। 

‘खेल सिर्फ चैम्पियन नहीं, बेहतर इंसान बनाता है’
पीएम मोदी ने खेलों की भूमिका को पदकों से आगे बताते हुए कहा कि खेल युवाओं में चरित्र निर्माण का काम करते हैं. उनके मुताबिक खेल जीतने के साथ-साथ हार के बाद फिर उठ खड़े होने की भावना भी सिखाते हैं। 

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी गंभीर चुनौती से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

मोदी ने युवाओं को स्क्रीन और गेमिंग की दुनिया से बाहर निकलकर मैदान और खेल केंद्रों से जुड़ने का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, 'स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर की अहमियत है. प्ले स्टेशन से ज्यादा प्लेग्राउंड की अहमियत है। 

मेजर ध्यानचंद को किया याद
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भी याद किया. 29 अगस्त को ध्यानचंद की जयंती के मौके पर देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 

मोदी ने कहा कि करीब 100 साल पहले भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी और उस टीम में ध्यानचंद भी शामिल थे. उन्होंने इस दौरे को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों की शताब्दी की नींव बताया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भी उन्होंने मेजर ध्यानचंद को याद किया था। 

पैरा एथलीटों से प्रेरणा लेने की अपील
पीएम मोदी ने पैरा एथलीटों को खेल की ताकत का बड़ा उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता सिर्फ उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उससे परिवार, स्कूल, कॉलेज, जिले और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ता है। 

उन्होंने पैरा-आर्चर शीतल देवी, पैरा-शूटर अवनी लेखरा, पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार और पैरा-जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल का विशेष रूप से जिक्र किया। 

मोदी ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि खेल किसी व्यक्ति की जिंदगी के साथ-साथ उसके आसपास के पूरे समाज को बदलने की क्षमता रखता है। 

प्रधानमंत्री का संदेश साफ है- अगर भारत को ओलंपिक पदक तालिका में बड़ा बदलाव लाना है, तो सिर्फ मौजूदा मजबूत खेलों पर निर्भर रहने के बजाय नए खेलों में भी खिलाड़ियों की फौज तैयार करनी होगी। 

Previous Post

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, राहगीर को 25 हजार का इनाम

News Desk

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की चुनौती नहीं, पीएम मोदी बोले- ऐसे कैसे बढ़ेंगे पदक?

ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की चुनौती नहीं, पीएम मोदी बोले- ऐसे कैसे बढ़ेंगे पदक?

August 27, 2026

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, राहगीर को 25 हजार का इनाम

August 27, 2026
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, FDA ने पहली RAS टारगेटेड दवा को दी मंजूरी

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, FDA ने पहली RAS टारगेटेड दवा को दी मंजूरी

August 27, 2026
Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, अरिशफा खान और ईशा रिखी के नाम चर्चा में

Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, अरिशफा खान और ईशा रिखी के नाम चर्चा में

August 27, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की चुनौती नहीं, पीएम मोदी बोले- ऐसे कैसे बढ़ेंगे पदक?

ओलंपिक के आधे खेलों में भारत की चुनौती नहीं, पीएम मोदी बोले- ऐसे कैसे बढ़ेंगे पदक?

August 27, 2026

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, राहगीर को 25 हजार का इनाम

August 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.