Saturday, August 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home खेल

गंभीर का दो टूक जवाब- मेरा काम लाइक्स-व्यूज नहीं, टीम इंडिया के लिए ट्रॉफियां जीतना है

News Desk by News Desk
August 22, 2026
in खेल
0
गंभीर का दो टूक जवाब- मेरा काम लाइक्स-व्यूज नहीं, टीम इंडिया के लिए ट्रॉफियां जीतना है
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  
टीम इंड‍िया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. मुकाबले से एक द‍िन पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी आलोचना और भारत के टेस्ट प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की. गंभीर ने साफ कहा कि उनका मकसद सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए ट्रॉफियां जीतना हैl  

भारत के टेस्ट रिकॉर्ड को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं. खासकर टीम के प्रदर्शन और गंभीर की कोचिंग को लेकर आलोचना हुई है. लेकिन दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर गंभीर ने दो टूक अंदाज में जवाब दिया l

गौतम गंभीर ने कहा कि वह आलोचनाओं या सोशल मीडिया की लोकप्रियता के बारे में ज्यादा नहीं सोचते. उनका पूरा फोकस भारतीय टीम को सफल बनाने और ट्रॉफियां जीतने पर है. गंभीर ने कहा- मेरा काम ट्रॉफी जीतना है. मैं इसी की परवाह करता हूं और इसी पर विश्वास करता हूं. मेरा काम लाइक्स और व्यूज हासिल करना नहीं है l

यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत के टेस्ट प्रदर्शन को लेकर गंभीर लगातार चर्चा में रहे हैं. हेड कोच ने साफ कर दिया कि बाहरी राय से ज्यादा उनके लिए टीम की उपलब्धियां मायने रखती हैं l

रैंकिंग पर बोले- हम संघर्ष नहीं कर रहे
भारत की टेस्ट रैंकिंग और हालिया प्रदर्शन पर भी गंभीर ने अपनी बात रखी. उन्होंने माना कि रैंकिंग को जरूरत से ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए और टीम को संघर्षरत बताना सही नहीं है. गंभीर ने कहा- रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती. हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के बाद से हमने ठीक-ठाक टेस्ट क्रिकेट खेला है l

20 विकेट लेने वाली बॉलिंग अटैक को मिलेगी जगह
गौतम गंभीर ने साफ किया कि दूसरे टेस्ट में टीम का चयन उस गेंदबाजी कॉम्ब‍िनेशन  के आधार पर होगा, जो भारत को 20 विकेट दिलाने की सबसे ज्यादा क्षमता रखता हो. कुलदीप यादव को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन अंतिम फैसला परिस्थितियों और कप्तान की सोच पर भी निर्भर करेगा.

गंभीर ने कहा- हम उसी बेस्ट बॉलिंग अटैक को उतारने की कोशिश करेंगे, जो हमें 20 विकेट दिला सके. कुलदीप अच्छे गेंदबाज हैं और कई बार फैसला कप्तान पर भी निर्भर करता है l

1-2 मैच में खराब प्रदर्शन पर बाहर नहीं होंगे खिलाड़ी
गंभीर ने खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की अपनी सोच भी क्ल‍ियर की. उनका मानना है कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और किसी खिलाड़ी को सिर्फ एक-दो खराब मैचों के आधार पर टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा- क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते हैं. हमें अपने खिलाड़ियों का साथ देना होगा और उन्हें लंबा मौका देना होगा. फैसला सिर्फ एक या दो मैचों के आधार पर नहीं होना चाहिए l

भारत इस समय टेस्ट टीम में बदलाव के दौर से गुजर रहा है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं है. ऐसे में नई पीढ़ी को टेस्ट क्रिकेट में ढलने के दौरान उतार-चढ़ाव से गुजरना ही होगा l

गंभीर को क्यों चाहिए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज?
भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा सीरीज सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की है और टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है. ऐसे में कोलंबो टेस्ट ही सीरीज का फैसला करेगा. गंभीर का मानना है कि टेस्ट सीरीज कम से कम 3 मैचों की होनी चाहिए

उन्होंने कहा- मेरे हिसाब से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज आदर्श है. कम समय में रिकवरी कोई समस्या नहीं है. हम जानते हैं कि अपने शरीर को कैसे मैनेज करना है. खिलाड़ियों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिस रखते हैं और गेंदबाजों को आराम भी देते हैं l  

पहला टेस्ट हारने के बाद वापसी का मिलता है मौका
गंभीर ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पीछे की बड़ी वजह भी बताई. उनके मुताबिक अगर कोई टीम 2 टेस्ट की सीरीज में पहला मुकाबला हार जाए तो उसके पास सीरीज में वापसी का ज्यादा मौका नहीं बचता. वह सिर्फ सीरीज ड्रॉ कराने की कोशिश कर सकती है. गंभीर का मानना है कि 3 मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट गंवाने वाली टीम के पास वापसी करने और सीरीज का रुख बदलने का बेहतर अवसर रहता है l

गॉल की पिच पर भी आया गंभीर का र‍िएक्शन
टीम इंडिया के हेड कोच गॉल टेस्ट की पिच से संतुष्ट नजर आए.गंभीर ने कहा- गॉल की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी थी. हमने वहां खेलना एंजॉय किया और उम्मीद है कि यहां भी पिच वैसी ही रहेगी. वह एक परफेक्ट टेस्ट मैच नहीं था, लेकिन टेस्ट मैच ऐसे ही खेले जाते हैं l

भारतीय टेस्ट टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है और गंभीर के सामने चुनौती नई टीम तैयार करने की है. शुभमन गिल धीरे-धीरे अपनी कप्तानी की भूमिका में ढल रहे हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर अपनी क्षमता दिखाई है. वहीं, सुथार ने स्पिन विभाग में एक नया ऑप्शन दिया है l

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. यह मैच भारत के लिए भी अहम होगा, क्योंकि टीम की कोशिश सीरीज में मजबूत प्रदर्शन के साथ अपनी टेस्ट लय को आगे बढ़ाने की होगी l

दूसरे टेस्ट से पहले गंभीर के बयान ने यह साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल आलोचनाओं, रैंकिंग और सोशल मीडिया के शोर से प्रभावित नहीं होना चाहता. ध्यान रहे भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीता था, अब उसकी नजर कोलंबो में जीतकर सीरीज को 2-0 से जीतने पर होगी l

Previous Post

कोलंबो टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा भारत, 2-0 से सीरीज जीत पर नजर

Next Post

Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई खास टीम

News Desk

News Desk

Next Post
Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई खास टीम

Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई खास टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

August 22, 2026
BJP की पहली राष्ट्रीय बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर बड़ा फैसला, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी

BJP की पहली राष्ट्रीय बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर बड़ा फैसला, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी

August 22, 2026
‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह

‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह

August 22, 2026
Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई खास टीम

Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई खास टीम

August 22, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

August 22, 2026
BJP की पहली राष्ट्रीय बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर बड़ा फैसला, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी

BJP की पहली राष्ट्रीय बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर बड़ा फैसला, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी

August 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.