Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती

News Desk by News Desk
October 31, 2026
in इंडिया
0
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

देश में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गिनती की जाएगी। हालांकि, विधानसभा चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित कुछ इलाकों में इस दौरान जनगणना नहीं होगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे तय की गई है। यानी इसी तारीख को आधार मानकर देश की आबादी के आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।

नोटिफिकेशन के अनुसार, मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख में फिलहाल 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच जनगणना नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों को भी इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, जहां बर्फबारी के कारण सामान्य समय पर जनगणना करना संभव नहीं है। मणिपुर में अगले आदेश तक यह प्रक्रिया टाल दी गई है। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जनगणना के लिए 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण का दौर भी चलेगा। इसके अलावा, लोगों को खुद अपनी जानकारी दर्ज कराने का विकल्प दिया जाएगा। यह सुविधा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद घर-घर जाकर लोगों की गिनती शुरू होगी।

देश की यह 8वीं जनगणना
आजादी के बाद यह देश की 8वीं जनगणना होगी। पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और आवास से जुड़ी जानकारी जुटाने का काम होगा। दूसरे चरण में जनसंख्या की गिनती की जाएगी। देश में हर 10 साल में होने वाली जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 11,718 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया माना जा रहा है। पिछले महीने जारी अधिसूचना में केंद्र ने मणिपुर में मकानों की सूची तैयार करने का काम भी अगले आदेश तक टालने की जानकारी दी थी।

2011 में हुई थी पिछली जनगणना
भारत में आखिरी बार जनगणना 2011 में हुई थी। उस समय देश की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गई थी। इसमें 62.32 करोड़ पुरुष और 58.75 करोड़ महिलाएं थीं। जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, उस समय देश में कुल 24.95 करोड़ परिवार थे। करीब 16 साल बाद होने जा रही नई जनगणना से देश की मौजूदा आबादी का पता चलेगा। इसके आंकड़ों का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संसाधनों के बंटवारे से जुड़े फैसलों में किया जाएगा।

Previous Post

PM मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, एकता नगर को दी ₹400 करोड़ की सौगात

Next Post

ICICI बैंक का दिवाली तोहफा, ग्राहकों के लिए बढ़ाई FD की ब्याज दरें

News Desk

News Desk

Next Post
ICICI बैंक का दिवाली तोहफा, ग्राहकों के लिए बढ़ाई FD की ब्याज दरें

ICICI बैंक का दिवाली तोहफा, ग्राहकों के लिए बढ़ाई FD की ब्याज दरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का बड़ा बयान, बोले- हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा

वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का बड़ा बयान, बोले- हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा

November 2, 2026
चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान

चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान

November 2, 2026
अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 2, 2026
अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़

अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़

November 2, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का बड़ा बयान, बोले- हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा

वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का बड़ा बयान, बोले- हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा

November 2, 2026
चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान

चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान

November 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.