Friday, November 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

News Desk by News Desk
November 20, 2026
in इंडिया
0
UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए एक अहम खबर है. डिजिटल पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने की फीस लगाने के प्रपोजल पर एक नई अपडेट आ गई है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस नियम को लागू करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती और इसे 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद तक टाला जा सकता है. इसकी बड़ी वजह व्यापारियों और उनके संगठनों का विरोध है. अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपीआई पर लगने वाला चार्ज कब से लागू होगा, इसे लेकर पूरी जानकारी अभी नहीं है। 

क्या है UPI पर MDR लगाने का प्रपोजल?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी देश में UPI के जरिए पैसे भेजने और लेने की सुविधा आमतौर पर फ्री है. लेकिन सितंबर में एक प्रस्ताव सामने आया था, जिसके तहत कुछ बड़े UPI पेमेंट पर MDR लगाने की योजना बनाई गई. MDR का मतलब है मर्चेंट डिस्काउंट रेट. इस प्रपोजल के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लगाया जाएगा. हालांकि, 75,000 रुपये या इससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर यह फीस अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगी. यानी अगर कोई ग्राहक किसी दुकान पर 5,000 रुपये का UPI पेमेंट करता है, तो व्यापारी को इस ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित दर के हिसाब से फीस देनी पड़ सकती है। 

इस नियम में आम लोगों के लिए कुछ राहत भी रखी गई है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसी तरह 2,000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट भी मुफ्त रहेंगे. छोटे दुकानदारों को भी छूट देने का प्रपोजल है. UPI QR कोड के जरिए हर महीने एक लाख रुपये तक का भुगतान पाने वाले छोटे व्यापारियों पर MDR नहीं लगेगा। 

क्यों लागू नहीं हो पा रहा नया नियम?
MDR लागू करने की तैयारी पहले से चल रही थी. शुरुआत में इसे 15 अक्टूबर से लागू करने की योजना थी, लेकिन दिवाली और उससे जुड़े कारोबारी कामकाज को देखते हुए इसे टाल दिया गया. उस समय UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने फैसला किया था कि नई तारीख बाद में बताई जाएगी। 

अब सरकार, रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच इसे लागू करने की तारीख पर सहमति नहीं बन पाई है. दरअसल, व्यापारिक संगठनों ने पहले ही इस प्रपोजल पर नाराजगी जताई थी. सितंबर में कई व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया था. हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बातचीत के बाद इस विरोध को वापस ले लिया गया. अब आशंका है कि अगर जल्द सहमति नहीं बनी तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक भी यह फैसला टल सकता है। 

छोटे दुकानदारों के लिए NPCI की नई योजना
MDR लागू करने की तैयारी के बीच NPCI ने छोटे व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने के लिए UPI व्यापार सक्षम योजना भी शुरू की है. 11 नवंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, इस योजना के तहत MDR से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल छोटे दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट की सुविधाएं देने में किया जाएगा। 

इसके तहत दुकानदारों को UPI QR कोड और साउंडबॉक्स उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. साउंडबॉक्स वह डिवाइस है, जो पेमेंट आने पर आवाज के जरिए दुकानदार को इसकी जानकारी देता है. यह योजना MDR लागू होने की तारीख से तीन साल तक चलेगी. इसका मकसद छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना आसान बनाना है। 

क्या आम ग्राहकों को भी देना होगा चार्ज?
फिलहाल आम UPI यूजर्स को इस प्रस्ताव से घबराने की जरूरत नहीं है. योजना के मुताबिक, ग्राहकों के पर्सनल ट्रांसफर और 2,000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट फ्री रहेंगे. प्रस्तावित MDR का भुगतान व्यापारी को करना होगा, ग्राहक को नहीं. हालांकि, व्यापारियों को अगर डिजिटल पेमेंट पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है तो इसका असर उनके कारोबार पर पड़ सकता है. कुछ दुकानदार इसकी भरपाई सामान की कीमतों में बढ़ोतरी करके करने की कोशिश कर सकते हैं. सरकार का रुख है कि MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जाना चाहिए. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार, RBI और NPCI कब मिलकर इस नियम को लागू करने की तारीख तय करते हैं। 

Previous Post

EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

News Desk

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

November 20, 2026
EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

November 20, 2026
सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन

सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन

November 20, 2026
EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा

EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा

November 20, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

November 20, 2026
EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

November 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.