Saturday, November 28, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

News Desk by News Desk
November 27, 2026
in इंडिया
0
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली
 सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ पर परंपरागत धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने से जुड़े विवाद के संबंध में दायर अवमानना याचिकाओं और अन्य आवेदनों को 27 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ को मामले में पेश वकीलों ने बताया कि इस मुद्दे पर कई अवमानना याचिकाएं और आवेदन दायर किए गए हैं।

तमिलनाडु सरकार ने विवादित दीपथून स्तंभ पर धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने को लेकर बुधवार को शीर्ष अदालत से माफी मांगी थी और इसके लिए भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यस्वामी) मंदिर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।

शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि यदि इस संबंध में कोई याचिका दायर की जाती है, तो वह उस पर सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद सोमवार को तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक कार्तिगई दीपम केवल उसके पारंपरिक स्थल उच्ची पिल्लैयार मंडपम में जलाया गया, न कि पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने अधिकारियों पर शीर्ष अदालत के निर्देशों का जानबूझकर पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आदेशों की ‘जानबूझकर अवहेलना’ करने के लिए स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए।

कोर्ट ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आमतौर पर जिला प्रशासन की होती है. अदालत तभी हस्तक्षेप करती है, जब जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी अपना काम करने में नाकाम रहते हैं. यह हस्तक्षेप आखिरी विकल्प के तौर पर किया जाता है। 

'आदेश का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने का वक्त'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश बातचीत या मोलभाव का न्योता नहीं होते, बल्कि सभी अधिकारियों के लिए उनका पालन करना अनिवार्य है. कोर्ट ने चेतावनी दी कि ऐसी परिस्थितियों से सख्ती से निपटने का वक्त आ गया है, वरना इससे संवैधानिक अराजकता पैदा हो सकती है। 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "पहली बात जो हमारे मन में आती है, वह है अफसोस." अदालत ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए वह पीड़ा और दुख के साथ यह टिप्पणी कर रही है. किसी भी व्यक्ति का पद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, न्याय की धारा को दूषित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मंदिर बोर्ड के प्रस्ताव पर कोर्ट की कड़ी नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर बोर्ड के रुख पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बोर्ड का प्रस्ताव पहली नजर में अदालत के आदेश का जानबूझकर और गंभीर उल्लंघन दिखाता है. कोर्ट ने इसे अदालत की अवमानना और उसके प्रति खुले तौर पर अनादर करार दिया. कोर्ट ने कहा कि बोर्ड ने अदालत को दिए गए भरोसे की भी अनदेखी की है। 

अदालत ने इस बात पर हैरानी जताई कि बोर्ड ने अपने प्रस्ताव में यह संकेत देने की कोशिश की कि अदालत के सामने रखी गई दलीलों को ठीक से समझा नहीं गया. कोर्ट ने कहा कि बोर्ड कभी अदालत के सामने पेश भी नहीं हुआ, ऐसे में उसका यह बयान अदालत के अपमान को और गंभीर बनाता है। 

'सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बातचीत नहीं हो सकती'
अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 144 का हवाला देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे सुप्रीम कोर्ट की सहायता करें. इस आदेश को सीधे या परोक्ष रूप से कमजोर करने की किसी भी कोशिश पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। 

कोर्ट ने कहा कि जब तक अदालत खुद किसी आदेश को रद्द या बदल नहीं देती, तब तक सभी अधिकारियों के लिए उसका पालन करना जरूरी है. अदालत ने यह भी कहा कि वह खुद को अलग-थलग रखकर नहीं बैठ सकती. आदेशों का उल्लंघन होने पर उसके पास कार्रवाई करने की शक्ति है और जरूरत पड़ने पर अवमानना कानून का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगी। 

याचिकाकर्ताओं ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील गुरु कृष्णकुमार, जे. साई दीपक और अन्य वकीलों ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुलेआम उल्लंघन हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारी राजनीतिक आकाओं के साथ मिलकर आदेश की अवहेलना में शामिल थे. याचिकाकर्ताओं ने मंदिर प्रशासन को हटाकर किसी निष्पक्ष व्यक्ति के हाथ में व्यवस्था सौंपने और कार्तिक मास में दीपथून पर दीप जलाने का निर्देश देने की मांग की। 

ASI की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल ने भी इन दलीलों का समर्थन किया. उन्होंने मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी किसी निष्पक्ष व्यक्ति को सौंपने और सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस की जगह किसी केंद्रीय एजेंसी को तैनात करने का सुझाव दिया। 

सरकार और पुलिस ने आदेश के पालन का किया दावा
दूसरी तरफ, तमिलनाडु सरकार और संबंधित अधिकारियों की तरफ से पेश वकीलों ने कहा कि मदुरै कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए थे. उन्होंने अदालत से कलेक्टर की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की. पुलिस की तरफ से कहा गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के सभी विभागों के 5,797 जवान तैनात किए गए थे और आदेश का उल्लंघन नहीं हुआ। 

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी की तरफ से दलील दी गई कि ट्रस्ट बोर्ड ने बैठक कर दीप जलाने की जगह को लेकर फैसला लिया था. कार्यकारी अधिकारी के पास उस फैसले को पलटने का अधिकार नहीं था. HR&CE आयुक्त की तरफ से भी कहा गया कि 20 नवंबर के आदेश में ट्रस्टियों को कुछ छूट दी गई थी और जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई। 

मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम से जुड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश देते हुए 24 नवंबर को सालाना कार्तिगई दीपक कार्यक्रम के दौरान तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर शाम छह बजे एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी।

हिंदू संगठनों ने दीपथून पर दीप जलाने की मांग की थी, जबकि दरगाह पक्ष ने पहाड़ी के शिखर का मालिकाना हक जताते हुए इसका विरोध किया था।

Previous Post

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

Next Post

धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

November 27, 2026
मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

November 27, 2026
विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

November 27, 2026
करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

November 27, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

November 27, 2026
मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

November 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.