Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

8th Pay Commission: क्या अब हर साल 6% मिलेगा इंक्रीमेंट? जानें 20 साल में कितना फायदा

News Desk by News Desk
October 23, 2026
in इंडिया
0
8th Pay Commission: क्या अब हर साल 6% मिलेगा इंक्रीमेंट? जानें 20 साल में कितना फायदा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को लेकर 8वें वेतन आयोग से कई बड़ी उम्मीदें हैं। कोई बेसिक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहा है, तो कोई महंगाई के हिसाब से सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने की। इसी बीच हर साल मिलने वाले इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग भी चर्चा में है। अगर ये मांग मान ली जाती है, तो लंबे समय तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सैलरी और रिटायरमेंट फंड पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। आइए समझते हैं पूरा हिसाब…

8वें वेतन आयोग को लेकर क्या चल रहा है?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग की प्रक्रिया अभी जारी है। आयोग 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों, यूनियनों और दूसरे संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहा है। इससे पहले आयोग ने अक्टूबर में बेंगलुरु में भी बैठक की थी। इन बैठकों का मकसद कर्मचारियों की मांगों और सुझावों को समझना है। कर्मचारी संगठनों ने वेतन, भत्तों, पेंशन और सालाना इंक्रीमेंट जैसे मुद्दों पर अपनी मांगें रखी हैं।

हर साल 3% से 6% इंक्रीमेंट की मांग क्यों?
अभी 7वें वेतन आयोग के तहत सामान्य सालाना इंक्रीमेंट की दर 3% है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों को देखते हुए इस दर को बढ़ाने पर विचार होना चाहिए। NC-JCM के स्टाफ साइड ने 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग रखी है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने भी इस दर को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इन संगठनों का तर्क है कि इससे कर्मचारियों की कमाई में समय के साथ बेहतर बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 6% इंक्रीमेंट की मांग मानी जाएगी या नहीं, यह आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।

3% और 6% इंक्रीमेंट में कितना होगा अंतर?
मान लीजिए किसी केंद्रीय कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹50,000 है। अगर हर साल बेसिक सैलरी में 3% की जगह 6% की बढ़ोतरी हो, तो करीब 20 साल की नौकरी में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

नौकरी का समय सालाना 3% इंक्रीमेंट सालाना 6% इंक्रीमेंट
शुरुआत में ₹50,000 ₹50,000
5 साल बाद करीब ₹57,964 करीब ₹66,911
10 साल बाद करीब ₹67,196 करीब ₹89,542
15 साल बाद करीब ₹77,898 करीब ₹1,19,828
20 साल बाद करीब ₹90,306 करीब ₹1,60,357

कितना अंतर बनता है? 

इसमें 20 साल बाद दोनों स्थितियों के बीच बेसिक सैलरी का अंतर करीब ₹70,051 महीना बनता है। ये अंतर इसलिए बढ़ता है, क्योंकि हर साल होने वाली बढ़ोतरी आगे की बढ़ोतरी के लिए भी आधार बनती है। यानी एक साल का इंक्रीमेंट सिर्फ उसी साल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आगे के सालों की बेसिक सैलरी पर भी असर डाल सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि ये गणित 6% इंक्रीमेंट की मांग को मंजूर मानकर नहीं बनाया गया है। यह सिर्फ 3% और 6% की लगातार सालाना बढ़ोतरी के बीच संभावित अंतर समझाने के लिए है। सरकारी वेतन मैट्रिक्स में वास्तविक सैलरी की गणना अलग नियमों के अनुसार हो सकती है। 

बेसिक सैलरी बढ़ने से दूसरे फायदे भी बदल सकते हैं?

महंगाई भत्ता (DA): DA की गणना बेसिक पे के प्रतिशत के आधार पर होती है। अगर बेसिक पे बढ़ता है और DA की लागू दर समान रहती है, तो DA की रकम भी बढ़ सकती है।

मकान किराया भत्ता (HRA): HRA की रकम लागू नियमों और शहर की कैटेगरी के आधार पर तय होती है। अगर HRA बेसिक पे के प्रतिशत के हिसाब से मिलता है, तो बेसिक बढ़ने पर इसकी रकम भी बढ़ सकती है।

पेंशन और ग्रेच्युटी: रिटायरमेंट से जुड़े कुछ लाभ अंतिम सैलरी और सर्विस से जुड़े नियमों पर निर्भर करते हैं। इसलिए बेसिक पे में बदलाव का असर इन पर भी पड़ सकता है।

लीव एनकैशमेंट: बची हुई छुट्टियों के बदले मिलने वाली रकम पर भी लागू सेवा नियमों और सैलरी के जुड़े हिस्सों का असर पड़ सकता है। 

8वें वेतन आयोग से बेसिक सैलरी पर क्या उम्मीदें हैं?

सालाना इंक्रीमेंट के अलावा कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की मांग भी रखी है। NC-JCM के स्टाफ साइड ने न्यूनतम बेसिक पे ₹69,000 और 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। वहीं BPMS ने न्यूनतम बेसिक पे ₹72,000 और 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। आयोग इन सुझावों और दूसरे मुद्दों पर विचार करने के बाद अपनी सिफारिशें देगा। इसके बाद सरकार तय करेगी कि किन सिफारिशों को स्वीकार करना है और उन्हें किस तरह लागू करना है। 

कब तक आ सकता है 8वें वेतन आयोग का फैसला?

8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देनी हैं। इस हिसाब से रिपोर्ट की समय-सीमा मई 2027 के आसपास बनती है। इसके बाद सरकार इस पर फैसला करेगी और लागू करने पर विचार कर सकती है।

Previous Post

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार

Next Post

पैरा एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक दिन में 9 गोल्ड

News Desk

News Desk

Next Post
पैरा एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक दिन में 9 गोल्ड

पैरा एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक दिन में 9 गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

October 23, 2026
पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

October 23, 2026
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

October 23, 2026
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

October 23, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

October 23, 2026
पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

October 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.