Monday, October 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

युवाओं की स्किलिंग पर 200 करोड़, पहाड़ के कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी

News Desk by News Desk
October 4, 2026
in इंडिया
0
युवाओं की स्किलिंग पर 200 करोड़, पहाड़ के कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार देहरादून से बाहर चंपावत जिले के बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए 200 करोड़ रुपये की योजना, पर्वतीय क्षेत्रों के कुक्कुट पालकों को दो करोड़ रुपये की सब्सिडी, पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के नियमों में बदलाव समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट ने पर्वतीय क्षेत्रों के करीब दो हजार कुक्कुट पालकों को फीड पर लगभग दो करोड़ रुपये की सब्सिडी देने को मंजूरी दी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। इससे पहाड़ में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही पालकों की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

डिग्री के साथ कौशल प्रशिक्षण, एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ

युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने 200 करोड़ रुपये की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कौशल आधारित पाठ्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक सेमेस्टर में छह क्रेडिट के स्किल कोर्स संचालित किए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों के साथ रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप अन्य कौशल भी शामिल होंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्किल डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इससे एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के नियमों में बदलाव

कैबिनेट ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है। अब तक इसके लिए 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता थी, जबकि नए प्रावधान के तहत 20 हजार वर्गमीटर भूमि में निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने का रास्ता साफ होगा। इसके साथ ही पांच करोड़ रुपये के गारंटी फंड की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में होगा इजाफा

प्रदेश में पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इसके तहत कनिष्ठ और वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को मिलने वाले मासिक स्टाइपेंड में इजाफा होगा। स्टाइपेंड को करीब 75 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये से अधिक किए जाने का निर्णय लिया गया है।

पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विकास विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए डायरेक्टर जनरल के पद को अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई। इसका उद्देश्य तीनों विभागों के कामकाज में तालमेल बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

कर्मचारियों की संपत्ति का विवरण लेने की व्यवस्था

कैबिनेट ने कर्मचारी आचरण नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत समूह क, ख और ग के कर्मचारियों से संपत्ति का विवरण लेने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) अधिकारी के पद को समूह ख में शामिल करने की मंजूरी दी गई।

टीडीसी के लिए 66 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को भी मंजूरी दी गई है। नजूल भूमि के नियमितीकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके दायरे में खटीमा, बनबसा और चंपावत भी शामिल होंगे। वन विभाग से संबंधित मामलों के तेजी से निस्तारण के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) गठित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में नया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने को भी मंजूरी दी गई।

जिलों में भी होंगी कैबिनेट बैठकें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार शासन को जनता के करीब ले जाने के लिए भविष्य में भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करेगी। इससे स्थानीय समस्याओं, क्षेत्रीय जरूरतों और विकास की संभावनाओं को सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र भौगोलिक सीमा के साथ सुरक्षा, संस्कृति और विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। सरकार इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। सीमांत गांवों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक संतुलित विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Previous Post

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

Next Post

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

News Desk

News Desk

Next Post
भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

October 4, 2026
भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

October 4, 2026
युवाओं की स्किलिंग पर 200 करोड़, पहाड़ के कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी

युवाओं की स्किलिंग पर 200 करोड़, पहाड़ के कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी

October 4, 2026
सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

October 4, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

October 4, 2026
भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

October 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.