Monday, August 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बदली रणनीति, परमाणु हथियारों से ज्यादा पारंपरिक सैन्य ताकत पर जोर

News Desk by News Desk
August 16, 2026
in इंडिया
0
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बदली रणनीति, परमाणु हथियारों से ज्यादा पारंपरिक सैन्य ताकत पर जोर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली
 मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। पाकिस्तान को एक बहुत बड़ी और कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी एजेंसी बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ हुए इस संघर्ष ने पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत को अब परमाणु हथियारों के बल पर अब और नहीं डरा सकते हैं। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार का ध्यान परमाणु हथियारों से हटकर अपनी पारंपरिक सैन्य ताकत को मजबूत करने पर केंद्रित हो गया है।

आपको बता दें कि मई 2025 में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक बड़ा हमला किया था। इसके जवाब में भारत ने बेहद आक्रामक कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बहुत गहराई तक घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया। यह दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच एक सीधा और बेहद तनावपूर्ण सैन्य टकराव था। रिपोर्ट बताती है कि इस संकट के दौरान पाकिस्तान को यह समझ आ गया कि उसके परमाणु हथियार न तो भारत को इस हमले से रोक पाए और न ही संकट शुरू होने के बाद पाकिस्तान को कोई निर्णायक समाधान दे सके।

बैकसीट पर गए परमाणु हथियार
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि कैसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा की कहानी में परमाणु हथियारों की भूमिका बदल रही है। इसका सबसे बड़ा सबूत मई 2026 में देखने को मिला। मई 2026 में पाकिस्तान ने भारत के साथ हुए संघर्ष की पहली बरसी को मार्का-ए-हक के नाम से मनाया। आपको बता दें कि पाकिस्तान इसी महीने में 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद से यौम-ए-तकबीर भी मनाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार और सेना ने 'मार्का-ए-हक' का तो खूब महिमामंडन किया और इसे एक बड़े राष्ट्रीय आख्यान के रूप में पेश किया, लेकिन 'यौम-ए-तकबीर' यानी परमाणु परीक्षणों की बरसी को लगभग भुला दिया गया। इस साल परमाणु परीक्षणों का कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया गया और मीडिया ने भी इसे खास तवज्जो नहीं दी। सरकार और सेना के बड़े अधिकारियों ने केवल सोशल मीडिया पर कुछ बयान देकर औपचारिकता पूरी कर ली।

यह बदलाव इसलिए भी हैरान करने वाला था क्योंकि पाकिस्तान में इस समय शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) की सरकार है, जो हमेशा से 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों का श्रेय लेती रही है। इस्लामाबाद की सड़कों पर लगे पोस्टरों और होर्डिंग्स से भी परमाणु मिसाइलें गायब थीं। उनकी जगह सेना की उपलब्धियों, सैन्य जनरलों और युद्ध के मैदान की कथित सफलताओं के चित्र लगाए गए थे। अमेरिकी संस्था का मानना है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया बदलाव है।

सैन्य ताकत को क्यों मिल रही है प्रमुखता?
आखिर पाकिस्तान ने अपनी रणनीति में यह यू-टर्न क्यों लिया? रिपोर्ट इसे पाकिस्तानी सेना के सीधे राजनीतिक हितों से जोड़कर देखती है। पाकिस्तान में सेना लंबे समय से अपनी साख और वैधता के एक बड़े संकट से गुजर रही थी। जनता के बीच सेना की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। रिपोर्ट का तर्क है कि सेना की छवि सुधारने और जनता का समर्थन हासिल करने के लिए परमाणु हथियारों का कोई खास फायदा नहीं है। बम का जश्न मनाकर जनता की सहानुभूति नहीं जीती जा सकती है। इसके उलट, युद्ध के मैदान में सेना की सफलताएं और उनकी बहादुरी की कहानियां जनता को ज्यादा प्रभावित करती हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी सेना खुद को देश के असली रक्षक के रूप में पेश करने के लिए अपनी सैन्य उपलब्धियों का प्रचार कर रही है। इसके ठोस प्रमाण भी मिलने लगे हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में अपने रक्षा बजट में भारी इजाफा किया है और एक नई आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड की स्थापना की है, जो पारंपरिक हथियारों पर उसके बढ़ते फोकस को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

हवा-हवाई साबित हुआ दावा
दशकों से पाकिस्तान पूरी दुनिया और भारत को फुल-स्पेक्ट्रम डिटरेंस की धमकी देता आ रहा था। इस सिद्धांत का मतलब यह था कि पाकिस्तान के पास हर स्तर के हमले का जवाब देने के लिए परमाणु हथियार तैयार हैं और इसी डर से कोई उस पर हमला नहीं करेगा। बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट इस दावे की धज्जियां उड़ाती है। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि यह दावा बहुत बड़ा था, लेकिन पूरी तरह से झूठा साबित हुआ। मई 2025 का 'ऑपरेशन सिंदूर' इस बात का सबसे बड़ा सुबूत है। परमाणु हथियारों का डर भारत को पाकिस्तान की सीमा में गहराई तक घुसकर वार करने से नहीं रोक सका। भारत ने पूरे आत्मविश्वास के साथ 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर बमबारी की और जब पाकिस्तान ने जबावी कार्रवाई की कोशिश की तो भारत ने उसके 11 एयरबेस को भी निशाना बनाया। इस घटना ने पाकिस्तान के रणनीतिकारों के सामने यह सच ला दिया कि संकट के समय परमाणु हथियारों की धमकियां काम नहीं आतीं।

एक बड़ी समस्या बन गए परमाणु हथियार
इस रिपोर्ट का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें बताया गया है कि कैसे परमाणु हथियारों ने पाकिस्तान की मदद करने की बजाय उसके हाथ बांध दिए थे। जब तनाव बढ़ा तो पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। जब भारत ने मिसाइल हमले किए तो पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वह जवाब कैसे दे। अगर पाकिस्तान कोई सामान्य मिसाइल भी भारत की तरफ दागता तो इस बात का बहुत बड़ा खतरा था कि भारत उसे एक परमाणु हमला समझ ले और इसके जवाब में कोई बहुत बड़ी और विनाशकारी कार्रवाई कर दे। इस डर और गलतफहमी की आशंका ने पाकिस्तान को कोई भी कड़ा कदम उठाने से रोक दिया। जिन हथियारों को पाकिस्तान अपनी सबसे बड़ी ढाल समझता था संकट के समय वही उसके लिए सबसे बड़ा बोझ बन गए।

खतरे के निशान तक पहुंच गया था विवाद
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मई 2025 में टकराव अपने अंतिम और सबसे खतरनाक चरण में पहुंच गया था। ऐसी खबरें थीं कि अमेरिका द्वारा युद्धविराम का ऐलान करवाने से ठीक पहले, पाकिस्तान ने अपनी नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुला ली थी या बुलाने की तैयारी कर रहा था। आपको बता दें कि यह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का फैसला लेती है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक असल में हुई या नहीं यह बात उतनी महत्वपूर्ण नहीं है। अहम बात यह है कि संकट इस स्तर तक पहुंच गया था कि परमाणु कमांड और कंट्रोल की बातें सार्वजनिक चर्चा में आ गई थीं। इसका मतलब था कि गलती की गुंजाइश खत्म हो चुकी थी और हालात को तुरंत शांत करने की सख्त जरूरत थी। आखिरकार, अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक दबाव और हस्तक्षेप के चलते युद्धविराम हुआ और एक बड़ा विनाश टल गया।

दुनिया के अन्य देशों के लिए एक गंभीर चेतावनी
यह अमेरिकी रिपोर्ट उन सभी देशों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी करती है जो अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का सपना देख रहे हैं। पाकिस्तान के अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि परमाणु हथियार सुरक्षा की हर समस्या का 'रामबाण इलाज' नहीं हैं। रिपोर्ट कहती है कि परमाणु हथियारों की उपयोगिता उतनी व्यापक नहीं है जितना कि इसके पैरोकार दावा करते हैं। जो देश परमाणु बम बनाने की सोच रहे हैं उन्हें सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि इससे उन्हें क्या सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें पाकिस्तान से सबक लेते हुए यह सवाल भी खुद से पूछना चाहिए कि यह परमाणु बम अपने साथ कितने नए सैन्य जोखिम, पाबंदियां और विनाशकारी गलतफहमियों का खतरा लेकर आएगा? पाकिस्तान का अनुभव बताता है कि कई बार सबसे बड़ा हथियार ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाता है।

Previous Post

लाल किले से PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ वार, विपक्ष ने बोला तीखा हमला

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, 9 विकेट से जीता पहला टेस्ट

News Desk

News Desk

Next Post
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, 9 विकेट से जीता पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, 9 विकेट से जीता पहला टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

August 17, 2026
भारत vs इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप: आज शाम 6:30 बजे होगा महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत vs इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप: आज शाम 6:30 बजे होगा महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

August 17, 2026
महिला हॉकी विश्व कप में भारत का शानदार आगाज, ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 2-2 पर रोका

महिला हॉकी विश्व कप में भारत का शानदार आगाज, ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 2-2 पर रोका

August 17, 2026
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

August 17, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

August 17, 2026
भारत vs इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप: आज शाम 6:30 बजे होगा महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत vs इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप: आज शाम 6:30 बजे होगा महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

August 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.