Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home खेल

बुमराह की चोट से बदला टीम इंडिया का प्लान, श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया जोड़ीदार कौन होगा?

News Desk by News Desk
August 4, 2026
in खेल
0
बुमराह की चोट से बदला टीम इंडिया का प्लान, श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया जोड़ीदार कौन होगा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली

श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले ही शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को करारा झटका लगा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से समय पर फिट नहीं हो सके और 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। 

'बूम बूम' बुमराह का बाहर होना सिर्फ एक खिलाड़ी का टीम से बाहर होना नहीं, बल्कि भारत की पूरी रणनीति बदलने जैसा है. इंग्लैंड दौरे के दौरान कार्डिफ में बुमराह के बाएं घुटने में चोट लगी थी. शुरुआत में उम्मीद थी कि इंजेक्शन और रिहैब के बाद वह कम से कम दूसरे टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) की मेडिकल टीम ने उन्हें इंजेक्शन भी दिलवाया और दोबारा बॉलिंग शुरू कराने की योजना बनाई, लेकिन रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल टीम ने साफ कर दिया कि अगर बुमराह को जल्दबाजी में मैदान पर उतारा गया तो चोट फिर गंभीर हो सकती है. इसी वजह से उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। 

बोर्ड का मानना है कि बुमराह को सिर्फ श्रीलंका सीरीज के लिए फिट करना समझदारी नहीं होगी. आने वाले महीनों में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी टाइट है. भारतीय टीम को एशियन गेम्स 2026 में भाग लेना है, फिर न्यूजीलैंड दौरा भी टीम के लिए काफी अहम है. इसी साल भारतीय टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड फॉर्मेंट्स में घरेलू सीरीज खेलेगी. फिर भारतीय टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. अगले साल तो वनडे विश्व कप भी होना है. ऐसे में बीसीसीआई किसी भी कीमत पर अपने स्टार तेज गेंदबाज के करियर से समझौता नहीं करना चाहता। 

भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-26 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतना टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में यह चुनौती और कठिन हो गई है. स्पिनर्स के लिए मददगार पिचों पर भी बुमराह नई गेंद से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं। 

टीम इंडिया का प्लान B क्या है?
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि नई गेंद मोहम्मद सिराज के साथ कौन संभालेगा. भारत के पास प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी के रूप में विकल्प मौजूद हैं. प्रसिद्ध कृष्णा के पास अनुभव है, लेकिन श्रीलंका की धीमी पिचों पर उनकी लेंथ चुनौती बन सकती है. गुरनूर बरार अपनी अतिरिक्त गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं, जबकि आकिब नबी स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और इंडिया-ए के साथ श्रीलंका दौरे पर प्रभावित भी कर चुके हैं। 

अब भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचने पर ही परिस्थितियों से वाकिफ हो पाएगी. अगर विकेट्स स्पिन फ्रेंडली होगा, तो भारत तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है. ऐसे में मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा खेलते दिख सकते हैं. अगर तीसरे तेज गेंदबाज को खिलाने की नौबत आई तो गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है। 

श्रीलंका दौरे पर दोनों टेस्ट के बीच सिर्फ तीन दिनों का अंतर है. ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह पहला टेस्ट खेलते और चोट दोबारा उभर जाती, तो उनका पूरा सीजन खतरे में पड़ सकता था. यही कारण है कि बीसीसीआई ने अल्पकालिक फायदा छोड़कर लंबी अवधि की योजना को प्राथमिकता दी. टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी. इसके बाद कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा, जहां टीम गेंदबाजी संयोजन को अंतिम रूप देगी। 

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, सारांश जैन, गुरनूर बरार और आकिब नबी। 

भारत के श्रीलंका दौरे का फुल शेड्यूल
7-9 अगस्त: प्रैक्टिस मैच, कोलंबो
15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से
23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से 

Previous Post

पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी के मामले में कार्रवाई

Next Post

सावन में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज 22 कैरेट गोल्ड का नया रेट

News Desk

News Desk

Next Post
सावन में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज 22 कैरेट गोल्ड का नया रेट

सावन में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज 22 कैरेट गोल्ड का नया रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

August 5, 2026
राम, लक्ष्मण और अब दशरथ, अरुण गोविल ने रामायण के तीन अहम किरदार निभाए

राम, लक्ष्मण और अब दशरथ, अरुण गोविल ने रामायण के तीन अहम किरदार निभाए

August 5, 2026
रवि किशन क्यों बन गए मीम किंग? उनके वायरल वीडियोज ने इंटरनेट पर मचा रखा है धमाल

रवि किशन क्यों बन गए मीम किंग? उनके वायरल वीडियोज ने इंटरनेट पर मचा रखा है धमाल

August 5, 2026
भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, तैयारी कैंप पर रहेगा पूरा फोकस

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, तैयारी कैंप पर रहेगा पूरा फोकस

August 5, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

August 5, 2026
राम, लक्ष्मण और अब दशरथ, अरुण गोविल ने रामायण के तीन अहम किरदार निभाए

राम, लक्ष्मण और अब दशरथ, अरुण गोविल ने रामायण के तीन अहम किरदार निभाए

August 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.