Thursday, October 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

रस्किन बॉन्ड का 92वां जन्मदिन: दून-मसूरी की यादों और पहाड़ों की धड़कन में बसते हैं रस्किन

News Desk by News Desk
May 19, 2026
in इंडिया
0
रस्किन बॉन्ड का 92वां जन्मदिन: दून-मसूरी की यादों और पहाड़ों की धड़कन में बसते हैं रस्किन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पहाड़ सिर्फ जगह नहीं होते, वे यादों की तरह हमारे भीतर बस जाते हैं। भारतीय अंग्रेजी साहित्य में प्रकृति, पहाड़, बचपन व मानवीय संवेदनाओं को सबसे सहज और आत्मीय भाषा देने वाले लेखक रस्किन बांड आज दून में अपना 92वां जन्मदिन मनाएंगे।

उम्र के इस पड़ाव पर भी मसूरी की शांत वादियों में रहने वाले रस्किन बांड आज भी पाठकों के लिए उतने ही प्रिय हैं, जितने दशकों पहले थे। हालांकि, उनका स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है और वह उपचार के बाद दून के डालनवाला निवासी अपने करीबी मित्र राहुल जैन के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं

19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में जन्मे रस्किन बांड का बचपन जामनगर, देहरादून और शिमला जैसे शहरों में बीता। उनके पिता ब्रिटिश वायुसेना में थे, लेकिन कम उम्र में ही पिता का निधन हो गया।

इसके बाद जीवन में अकेलापन, पहाड़ों की शांति और प्रकृति से जुड़ाव ने उनके भीतर लेखक को जन्म दिया। रस्किन बांड की शुरुआती पढ़ाई प्रतिष्ठित बिशप काटन स्कूल शिमला में हुई, मगर देहरादून व मसूरी उनकी रचनाओं की आत्मा बन गए।

उन्होंने अपनी कई कहानियों और संस्मरणों में दून घाटी की बारिश, पुरानी गलियों, रेलवे स्टेशन, जंगलों और पहाड़ी लोगों को बेहद आत्मीयता से उकेरा। रस्किन बांड पिछले कई दशकों से मसूरी के लंढौर क्षेत्र में रह रहे हैं।

उनकी दिनचर्या आज भी बेहद सादगी भरी मानी जाती है। किताबें, चाय, पहाड़ों की बारिश और बच्चों से मुलाकातें उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं। लंढौर की छोटी-सी दुनिया से निकलकर उन्होंने वैश्विक पाठकों के दिलों में जगह बनाई।

बच्चों के सबसे प्रिय लेखक

रस्किन बांड को खास तौर पर बच्चों व युवा पाठकों का सबसे प्रिय लेखक माना जाता है। उनकी कहानियों में डर नहीं, अपनापन मिलता है। उनकी भाषा सरल है, लेकिन भावनाएं बेहद गहरीं। शायद यही वजह है कि कई पीढ़ियां उनकी किताबें पढ़ते हुए बड़ी हुई हैं। उनकी कई कहानियों पर फिल्में और टीवी सीरीज भी बन चुकी हैं। द ब्लू अम्ब्रेला और 7 खून माफ जैसी फिल्मों के जरिये उनकी रचनाएं बड़े पर्दे तक पहुंचीं।

17 वर्ष की उम्र में लिखी द रूम ऑन-द-रूफ

मूलरूप से रस्किन बांड का परिवार ब्रिटेन का है। उनकी चर्चित रचना द रूम आन द रूफ 17 वर्ष की उम्र में लिखी गई थी, जिसके लिए उन्हें 1957 में कामनवेल्थ राइटिंग के रूप में जान ल्यूवेलिन रीस पुरस्कार मिला था। यह उपन्यास देहरादून व उसके समीप के परिवेश से प्रेरित माना जाता है।

इसके बाद टाइम स्टाप्स एट शमली, आवर ट्रीज स्टिल ग्रो इन देहरा, द ब्लू अम्ब्रेला, ए फ्लाइट आफ पिजन्स और रस्टी शृंखला जैसी रचनाओं ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। रस्किन ने 100 से अधिक कहानी, उपन्यास व कविताएं लिखी हैं। वर्ष 1963 में रस्किन पहाड़ों की रानी मसूरी आ गए।

मिले सम्मान और पहचान

भारतीय साहित्य में योगदान के लिए रस्किन बांड को साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं। लेकिन पहाड़ों के इस लेखक की सबसे बड़ी पहचान आज भी उनके पाठकों का प्रेम है।

92 साल की उम्र में भी रस्किन बांड सिर्फ एक लेखक नहीं, बल्कि पहाड़ों की याद, बचपन की मासूमियत और शब्दों में बसती संवेदनाओं का नाम हैं। मसूरी की ठंडी हवा में आज भी उनकी कहानियां सांस लेती महसूस होती हैं।

पापा मंगलवार को 92 साल के हो जाएंगे। पिछले दिनों उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी थी। इस पर देहरादून में उनका उपचार कराया गया। अब वह डालनवाला में अपने मित्र राहुल जैन के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है।

-रस्किन के पुत्र राकेश बांड

Previous Post

Uttarakhand: मध्य क्षेत्रीय परिषद में प्रदेश रखेगा कई मुद्दे, सीएम धामी बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे

Next Post

‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

News Desk

News Desk

Next Post
‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

October 8, 2026
Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

October 8, 2026
नाना पाटेकर का निधन,  गोवा में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

October 8, 2026
Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

October 8, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

October 8, 2026
Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

October 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.