Sunday, November 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

News Desk by News Desk
November 29, 2026
in इंडिया
0
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली
दिल्ली में हुए आरएसएस शताब्दी समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होना उत्सव मनाने की बात नहीं, हमने इस अवसर का उपयोग समाज के लिए और भी अधिक काम करने के लिए किया. हमारे युवा चाहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बने; उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है.  हम दुनिया को भारत, आरएसएस और हमारे काम के बारे में बताने के लिए पांच महाद्वीपों के विभिन्न देशों में भी गए. उन्होंने कहा कि भारत में सारे संप्रदाय सुरक्षित और सम्मानित हैं. पश्चिम यह जानना चाहता है कि हिंदू इतने धैर्यवान कैसे हो सकते हैं, वे अपनी नई पीढ़ी के लिए यह सीखना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत को जब आज़ादी मिली तो पश्चिमी विशेषज्ञों को लगा कि यह कायम नहीं रह पाएगी और इस देश को चलाने के लिए उन्हें फिर से बुलाया जाएगा. कुछ मतभेद तो होने स्वाभाविक हैं, लेकिन हम सब एक ‘कुटुंब' हैं और हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी भारतीय हैं.  पश्चिम में किसी ने नहीं सोचा था कि भारत इस तरह लोकतंत्र को बचाए रखेगा और अपनी अर्थव्यवस्था का भी विस्तार करेगा.

सत्य के मार्ग पर चलना है: भागवत
भागवत ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि हम किसी भी आलोचना की परवाह किए बिना सत्य के मार्ग पर चलें . सभी को अब उम्मीद है कि भारत ‘विश्व गुरु' के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त करेगा और यह हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए. आरएसएस के स्वयंसेवक लोगों की पीड़ा देखकर समाज के लिए काम करने की प्रेरणा पाते हैं, वे 100 वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

मोहन भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों को अपनी तपस्या जारी रखनी होगी. अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए निरंतर काम करना है. उन्होंने समुद्र मंथन का उदाहरण देते हुए भगवान शिव की भूमिका का उल्लेख किया. शिव ने मंथन से निकले लक्ष्मी, कौस्तुभ, पारिजात, धन्वंतरि और चंद्रमा जैसे रत्नों को स्वीकार नहीं किया बल्कि विश्व के कल्याण के लिए हलाहल विष को ग्रहण किया. संघ और समाज की सज्जन शक्ति को भी इसी तरह सजग, विरक्त और अलिप्त भाव से राष्ट्र के लिए काम करना होगा। ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिसमें समाज संगठित और सद्गुण संपन्न होकर भारत को आगे बढ़ाए. उन्होंने कहा कि संघ के कार्यक्रमों में आने वाले लोग केवल संघ के लिए काम न समझें, यह पूरे देश का काम है. समाज के लोगों को भी राष्ट्र के पुनरुत्थान के अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं से परामर्श कर इस अभियान में शामिल होने का रास्ता तलाशना चाहिए.

'अपना भारत, अपना भारतीय' की भावना जरूरी
संघ के 100 साल पूरे होने का उल्लेख करते हुए भागवत ने कहा कि संघ किसी प्रभावी समूह को खड़ा करने के लिए नहीं चला था. उद्देश्य संपूर्ण समाज को संघमय बनाना है, भले ही समाज के सभी लोग शाखा में न आएं या गणवेश न पहनें. यहां तक कि ऐसे लोग भी इस विचार से जुड़ सकते हैं, जिन्हें संघ के बारे में जानकारी तक नहीं है. उन्होंने कहा कि समाज के दुख को देखकर संघ के कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठते. दुख दूर करने के लिए जो करना चाहिए, उसमें जुट जाते हैं. यह केवल भाषण सुनने या बातें करने से नहीं होता बल्कि समाज के प्रति अपनेपन की भावना से होता है. उन्होंने कहा कि संघ के कार्य का आधार यही अपनापन है. उन्होंने स्वच्छता का उदाहरण देते हुए कहा कि इंदौर में 'अपना इंदौर, स्वच्छ इंदौर' और दिल्ली में 'अपनी दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली' जैसे नारे दिखाई देते हैं। इसी तरह यदि सर्वश्रेष्ठ भारत चाहिए, तो 'अपना भारत, अपना भारतीय' की भावना जरूरी है.

संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जिक्र करते हुए कहा कि समाज और देश की दुर्दशा देखकर उनके मन में संवेदना जागी, जो क्रियानुरूप बन गई. उन्होंने अनुकूलता, प्रतिकूलता और संसाधनों की चिंता किए बिना काम शुरू किया. धीरे-धीरे उनके साथ कारवां जुड़ता चला गया.उन्होंने कहा कि भारत के लोगों और हिंदू समाज से आधुनिक विश्व में एक विशेष भूमिका निभाने की अपेक्षा है. ऐसा समाज चाहिए, जो विविधता के बावजूद सभी को अपना माने और भारत के हित को सर्वोपरि रखे. समाज को स्वावलंबी बनना होगा, ताकि वह अपना भाग्य खुद बना सके और अपनी व्यवस्थाओं को अपने नियंत्रण में सुचारू रूप से चला सके. समाज में जितनी संभव हो, उतनी समता होनी चाहिए। किसी के प्रति भेदभाव न हो, सभी का स्वीकार और सम्मान हो तथा हर व्यक्ति को न्याय मिले. उन्होंने कहा कि भारत को विज्ञान और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपने चिरंतन मूल्यों और सत्य के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए. ऐसा समाज किसी को सताएगा नहीं बल्कि सबके प्रति सद्भावना रखेगा और अपने अस्तित्व से दुनिया में सुख-शांति बढ़ाएगा.

स्वामी विवेकानंद किया जिक्र
मोहन भागवत ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 50 साल तक सभी देवी-देवताओं को भूलकर भारत माता को अपना आराध्य मानने और उसकी करोड़ों संतानों की सेवा करने का आह्वान किया था. विवेकानंद ने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को 'दरिद्र देवो भव' और 'मूर्ख देवो भव' की भावना से जोड़ने की बात कही थी. उन्होंने भगिनी निवेदिता के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्र राष्ट्र में देशभक्ति की प्रतिदिन अभिव्यक्ति नागरिक नियमों और अनुशासन के पालन में होनी चाहिए. नागरिक संवेदना का अर्थ केवल दुख महसूस करना नहीं बल्कि उसे दूर करने के लिए सक्रिय होना है. संघ प्रमुख भागवत ने कैलाश सत्यार्थी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भगवान राम के चरित्र में करुणा के गुण को सामने रखा. करुणा का अर्थ केवल संवेदना नहीं बल्कि समाज के दुख को दूर करने के लिए काम करना है. उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक पुराने संघ शिविर का प्रसंग सुनाया. शिविर की व्यवस्था और कम खर्च देखकर वे आश्चर्यचकित हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि 30-50 साल तक काम करने के बाद भी न कोई लाभ मिलता है और न धन्यवाद, फिर प्रेरणा क्या है? इस पर कार्यकर्ता ने जवाब दिया था, 'अपने समाज का दुख ही हमारी प्रेरणा है.

Previous Post

Uttarakhand News: ‘मन की बात’ से CM धामी ने दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश, बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी….

Next Post

दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

News Desk

News Desk

Next Post
दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

November 29, 2026
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

November 29, 2026
Uttarakhand News: ‘मन की बात’ से CM धामी ने दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश, बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी….

Uttarakhand News: ‘मन की बात’ से CM धामी ने दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश, बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी….

November 29, 2026
मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान

मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान

November 29, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

November 29, 2026
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

November 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.