Monday, November 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

सीएम ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, कमलेश्वर मंदिर में रातभर चलेगा अनुष्ठान।

News Desk by News Desk
November 23, 2026
in इंडिया
0
सीएम ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, कमलेश्वर मंदिर में रातभर चलेगा अनुष्ठान।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वाल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले का सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। दस दिन तक चलने वाले मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान सुख की कामना को लेकर होने वाला खड़ दीपक अनुष्ठान भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार करीब 200 दंपति अनुष्ठान में शामिल होंगे, जिनमें दो विदेशी जोड़े भी हैं।

मुख्यमंत्री ने आवास विकास मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और एक स्टॉल पर नमक भी पीसा। उन्होंने कहा कि पौराणिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संवाहक हैं। इनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलता है और लोक संस्कृति को पहचान मिलती है। सरकार मेले के आयोजन में हरसंभव सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत श्री 108 आशुतोष पुरी ने पूजा-अर्चना कराई। बैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिर में श्रद्धालु भगवान को 365 रुई की बातियां अर्पित कर दीपदान भी कर रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है।

रातभर दीपक लेकर खड़े रहेंगे दंपति

कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान प्राप्ति की कामना से होने वाला खड़ दीपक अनुष्ठान गोधूलि बेला में शुरू होगा। इसके लिए अब तक करीब 200 दंपति पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बरेली, लखनऊ, देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, बेंगलुरु और चेन्नई सहित विभिन्न शहरों के दंपति शामिल हैं। दो विदेशी जोड़े भी अनुष्ठान में भाग लेंगे।

अनुष्ठान के दौरान महंत अखंड दीपक प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद पति-पत्नी बारी-बारी से हाथों में जलता दीपक लेकर पूरी रात खड़े रहेंगे और भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करेंगे। सुबह पूजा के बाद दीपक अर्पित किया जाएगा। इसके बाद दंपति गंगा स्नान, हवन और गोदान की परंपरा निभाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि इस अनुष्ठान से भगवान शिव संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर में करीब 70 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर काम चल रहा है, जबकि लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड और महिला उद्यमिता के क्षेत्र में लखपति दीदी योजना का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने और भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।

Previous Post

‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

Next Post

HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ

News Desk

News Desk

Next Post
HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ

HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
वैणी-भुली योजना से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल, दिसंबर में खातों में आएगी पहली किस्त।

वैणी-भुली योजना से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल, दिसंबर में खातों में आएगी पहली किस्त।

November 23, 2026
समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करें शिक्षक : गणेश जोशी।

समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करें शिक्षक : गणेश जोशी।

November 23, 2026
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कल उत्तराखंड पहुंचेगी समरसता यात्रा।

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कल उत्तराखंड पहुंचेगी समरसता यात्रा।

November 23, 2026
गंगाजल भेंट कर 13 निरीक्षकों को दी विदाई, नए जिलों के लिए हुए रवाना।

गंगाजल भेंट कर 13 निरीक्षकों को दी विदाई, नए जिलों के लिए हुए रवाना।

November 23, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

वैणी-भुली योजना से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल, दिसंबर में खातों में आएगी पहली किस्त।

वैणी-भुली योजना से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल, दिसंबर में खातों में आएगी पहली किस्त।

November 23, 2026
समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करें शिक्षक : गणेश जोशी।

समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करें शिक्षक : गणेश जोशी।

November 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.