Monday, November 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home खेल

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

News Desk by News Desk
November 23, 2026
in खेल
0
धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली
इस र‍िटायरमेंट से कई सवाल  उठे, सवाल यही कि क्या संन्यास सही समय पर था. या इसकी कहानी धीरे-धीरे लिखी जा रही थी. या धोनी ने आईपीएल को अलव‍िदा कहने में थोड़ी देरी कर दी. यह सवाल टटोलना भी जरूरी है और समझना भी.

वो तारीख थी 31 मार्च की, आईपीएल का 2023 सीजन खेला जा रहा था. उस आईपीएल के पहले ही मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उनके घुटने में चोट आई. आईपीएल की समाप्ति के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई.

चेन्नई की टीम ने उस साल आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया, वहीं र‍िकॉर्ड पांचवीं बार फाइनल  ख‍िताब अपने नाम किया. रवींद्र जडेजा जीत के हीरो बने, उस फाइनल में आख‍िरी 2 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे, गेंदबाज गुजरात के मोहित शर्मा थे. रवींद्र जडेजा ने पहले छक्का और फ‍िर चौका जड़कर ख‍िताब अपने नाम किया. जडेजा अहमदाबाद में हुए उस मुकाबले में व‍िन‍िंग शॉट जड़कर धोनी की ओर दौड़े और थाला ने भी उनको गोद में उठा लिया, उस मोमेंट के समय में उनकी आंखों में आंसू थे.  वह आईपीएल इत‍िहास का आइकॉन‍िक मोमेंट बन गया.

तब इंजरी के बीच धोनी की आईपीएल खेलने पर तारीफ हुई. धोनी तब 41 साल के थे और 42 साल के होने वाले थे. फाइनल के बाद जब उनसे उनके फ्यचूर को लेकर सवाल हुआ? तब धोनी ने जो कहा, उसका सार कुछ ऐसा था-  देखा जाए तो यह आदर्श समय है कि मैं संन्यास की घोषणा कर दूं, पर इस सीजन हर वेन्यू पर जाने पर जिस तरह का प्यार मुझे मिला इसके लिए मैं थैंक्स करना चाहता हूं. मेरे लिए यह बहुत आसान है कि मैं थैंक्यू वेरी मच कह दूं, लेकिन मुश्क‍िल चीज यह है कि मैं और 9 महीने तक मेहनत करूं…. मैं एक और सीजन खेलना चाहता हूं, पर यह काफी कुछ मेरे शरीर पर भी निर्भर करेगा.'

17 नहीं 14 नवंबर को धोनी ने बताया, अब नहीं खेलूंगा आईपीएल
बैक टू 17 नवंबर 2026 को आते हैं, जब धोनी का र‍िटायरमेंट हुआ. चेन्नई टीम की रूपा गुरुनाथ (एन. श्रीन‍िवासन की बेटी) ने कुछ बातें धोनी के अलव‍िदा कहने को लेकर कहीं. जो गौर करने वाली हैं. दरअसल, धोनी ने उनको कुछ महीने पहले ही बता द‍िया था कि वो आने वाले सीजन में नहीं खेलेंगे.

शनिवार (14 नवंबर को) को चेन्नई की टीम की से रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर वीड‍ियो कॉल पर बातचीत कर रही थी. कॉल पर धोनी भी थे, कॉल के अंत में उन्होंने बेहद धीमी आवाज में कहा- इस र‍िलीज ल‍िस्ट में उनका नाम भी जोड़ ल‍िया जाए. एक बारगी को कॉल पर सन्नाटा था. कॉल कटते ही रूपा ने धोनी को कॉल किया, पर धोनी फैसला कर चुके थे.  

वहीं इसके साथ ही यह तय हो गया कि धोनी अब बतौर ख‍िलाड़ी आईपीएल में नहीं होंगे और उनका सफर खत्म हो गया. रूपा ने इस दौरान यह भी बताया कि धोनी का नेचर कुछ ऐसा था कि अगर वो 200 प्रत‍िशत अपना नहीं दे सकते हैं तो फ‍िर वो पीछे नहीं हट जाते हैं.
 
कुछ घंटों बाद धोनी के सबसे खास दोस्त 'च‍िन्ना थाला'  सुरेश रैना का भी बयान आया. उन्होंने कहा कि उनके दोनों घुटनों में सूजन आ गई थी, हालांकि इसके लिए वो काफी मेहनत भी कर रहे थे. उनको लास्ट मोमेंट तक लग  रहा था कि सब सही हो जाएगा. ज‍िम में भी मेहनत कर रहे थे, पर वो कभी भी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर टीम के लिए नहीं खेलना चाहते थे. वहीं उनकी बॉडी भी उतना लोड नहीं ले पा रही थी. इसी वजह से यह फैसला आया.

प‍िछले कुछ सीजन में कैसे कम हो गए धोनी के IPL मैच
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि आप जब पीक पर तो र‍िटायमेंट का ऐलान करना चाहिए, लेकिन धोनी शायद फैन्स के लिए हमेशा खेलते रहना चाहते थे. 2023 में भी उन्होंने कहा था कि जब तक चाहें  CSK के लिए खेल सकते हैं, यह उनकी फ्रेंचाइजी है. अगर वो व्हीलचेयर पर भी हुए, तो वे (CSK) मुझे घसीट कर ले जाएंगे.

यानी यह तो साफ था कि चेन्नई की टीम और धोनी दोनों ही एक दूसरे के पूरक थे, ऐसे में 2027 में चेन्नई का फैनबेस वैसा ही लॉयल रहेगा यह भी सवाल है. खैर धोनी पर वापस आते हैं.

आईपीएल के अंत‍िम सालों में उनके प्रदर्शन में वो भौकाल और वो दबदबा नहीं था, जिसके लिए वो जाने जाते थे. 2023 का सीजन जब चेन्नई ने जीता तो धोनी ने 16 मुकाबलों की 12 पार‍ियों में 26 के एवरेज से  104 रन बनाए थे.

फ‍िर 2024 में उन्होंने 14 मैचों की 11 पार‍ियों में 53.66 के एवरेज से 161 रन बनाए. 2024 के सीजन में एवरेज से इसलिए बढ़ा हुआ नजर आया क्योंकि वो तब 8 बार नॉट आउट वापस लौटे. 2025 में वो 14 मैचों की 13 पार‍ियों में 196 रन बना पाए, एवरेज 24.50  का रहा. वहीं चोट के कारण महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए. फैन्स उनका इंतजार ही करते रहे गए, 2027 में उनके खेलने की उम्मी थी, क्योंकि धोनी सरप्राइज के लिए जाने जाते हैं, पर सरप्राइज 17 नवंबर को र‍िटायरमेंट के रूप में आया.  

यहां गौर करने वाली बात है कि कर‍ियर के एंड में धोनी कई बार टीम के ऐसे ख‍िलाड़‍ियों से भी नीचे खेलने आए, जिसकी उम्मीद कोई भी उनसे नहीं करता था. उनकी भूम‍िका 'शो स्टॉपर' सरीखी हो गई थी. लेकिन उनके प्रदर्शन में पुराना कर‍िश्मा क्षीण हो गया था. इसकी वजह उनकी वही 2023 वाली चोट थी.

पर धोनी अपने फैन्स से वादा पूरा नहीं करके गए…
माही को चेन्नई ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले (अक्टूबर 2024 में) अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में ₹4 करोड़ में रिटेन किया था, उनका इस फ्रेंचाइजी से इमोशनल कनेक्ट हमेशा रहा. उन्होंने एक बार कहा था कि जब भी वो अपना आख‍िरी आईपीएल मैच खेलेंगे तो वो चेन्नई में होगा, लेकिन उनका आख‍िरी आईपीएल मैच 25 मई 2025 को  रहा , जो उन्होंने गुजरात के लाफ अहमहदाबाद में खेला था.

तो यहां माही एक झूठ बोल गए, झूठ नहीं, बल्क‍ि फैन्स का द‍िल तोड़ गए.
2026 में तो उनको फैन्स देख नहीं पाए, अब वो 2027 में एक नई मेंटर वाली भूम‍िका में होंगे. पर, यहां अब भी कई वाद, व‍िवाद हैं और वो जारी रहेंगे कि वाकई संन्यास सही समय पर लिया या इसमें देर हुई. क्योंकि धोनी को उनके फैन 'स्ट्रगल' करते हुए खेलते नहीं देखना चाहते  थे, ना यह चाहते थे कि वो गेंदबाजों के बाद खेलने आए, और ना यह चाहते थे कि वो कुछ गेंदें खेलें और जाएं. 45 साल के धोनी को उनको पसंद करने वाले इसी तौर पर याद करना चाहते थे कि माही मार रहा है, माही धो रहा है. वो उनको 'स्ट्रगल‍िंग धोनी' के तौर पर नहीं देखना चाहते थे.

Previous Post

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

News Desk

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

November 23, 2026
सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

November 23, 2026
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद

November 23, 2026
धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां

धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां

November 23, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

November 23, 2026
सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

November 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.