Friday, November 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

News Desk by News Desk
November 9, 2026
in इंडिया
0
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली

राशन कार्ड (Ration Card) सिर्फ सस्ता या मुफ्त अनाज लेने का दस्तावेज नहीं है. कई सरकारी योजनाओं में यह परिवार की पहचान और सदस्यों की जानकारी देने के लिए भी काम आता है. खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में राशन कार्ड या परिवार की संरचना बताने वाला दूसरा सरकारी दस्तावेज जरूरी है। 

वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) में राशन कार्ड को परिवार की पहचान के लिए इस्तेमाल होता. हालांकि, हर लाभार्थी के लिए यह अनिवार्य नहीं होता. अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो इसे बनवाने की प्रक्रिया जानना आपके काम आ सकता है। 

राशन कार्ड क्यों है जरूरी?.

राशन कार्ड के जरिए पात्र परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त या कम कीमत पर अनाज मिलता है. इसके अलावा यह परिवार के सदस्यों और उनकी पहचान से जुड़ा एक अहम दस्तावेज भी है. कई सरकारी योजनाओं में इसका इस्तेमाल परिवार की जानकारी के प्रमाण के तौर पर किया जाता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि हर सरकारी योजना में राशन कार्ड अनिवार्य नहीं होता। कुछ योजनाओं में दूसरे सरकारी दस्तावेज भी स्वीकार किए जाते हैं. इसलिए किसी योजना के लिए आवेदन करने से पहले उसकी पात्रता और दस्तावेजों की शर्तें जरूर जांच लें। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में राशन कार्ड जरूरी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत पात्र गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट के LPG कनेक्शन दिया जाता है. योजना में पात्रता के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और परिवार में पहले से किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए. इस योजना में राशन कार्ड का इस्तेमाल परिवार के सदस्यों की जानकारी और उनकी संख्या की पुष्टि के लिए होता है. अगर राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो राज्य या केंद्र सरकार की ओर से जारी परिवार की संरचना बताने वाला दूसरा मान्य दस्तावेज भी दिया जा सकता है। 

पीएम उज्ज्वला योजना के लिए ये दस्तावेज जरूरी

    आवेदक महिला का आधार कार्ड
    परिवार के सदस्यों की जानकारी वाला राशन कार्ड या दूसरा मान्य सरकारी दस्तावेज
    दस्तावेज में दर्ज वयस्क परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड
    बैंक खाते की जानकारी और पासबुक या कैंसिल चेक
    आवेदन और KYC फॉर्म

    पात्रता के लिए जरूरी डिक्लेरेशन

अगर आधार कार्ड पर मौजूदा पते की जानकारी सही है, तो इसे एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. पता अलग होने पर मान्य एड्रेस प्रूफ देना होगा. योजना के तहत सिक्योरिटी डिपॉजिट के बिना कनेक्शन के साथ पात्र लाभार्थियों को पहली बार रिफिल गैस सिलेंडर और चूल्हा भी मुफ्त दिया जाता है। 

आयुष्मान भारत योजना में राशन कार्ड जरूरी?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपका नाम सरकारी लाभार्थी सूची में है या नहीं. यहां एक अहम बात समझ लें, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हर व्यक्ति के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य नहीं है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के मुताबिक, लाभार्थी की पहचान के लिए आधार या दूसरा मान्य सरकारी पहचान पत्र और परिवार की पहचान के लिए राशन कार्ड या दूसरा मान्य पारिवारिक दस्तावेज इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या रखें तैयार

    आधार कार्ड या दूसरा मान्य सरकारी पहचान पत्र
    परिवार की पहचान का दस्तावेज, जैसे राशन कार्ड
    मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी
    राज्य के नियमों के मुताबिक मांगे जाने वाले अतिरिक्त दस्तावेज

योजना की पात्रता और दस्तावेजों की शर्तें राज्य और लाभार्थी श्रेणी के हिसाब से अलग हो सकती हैं. 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड (Ayushman Vay Vandana Card) की शुरुआत की गई है, जिसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है. इस श्रेणी में नामांकन के लिए आधार आधारित e-KYC जरूरी है और आधार ही मुख्य दस्तावेज है। 

राशन कार्ड नहीं है तो कैसे बनवाएं?
अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आप अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) के जरिए आवेदन कर सकते हैं. ज्यादातर राज्यों में इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है. आवेदन का तरीका राज्य के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है। 

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका:

    अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    यहां नए राशन कार्ड के लिए आवेदन (New Ration Card Apply) का विकल्प तलाशें.
    मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.
    आवेदन फॉर्म में परिवार के मुखिया और दूसरे सदस्यों की जानकारी भरें.
    मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
    फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाला एक्नॉलेजमेंट या रेफरेंस नंबर सुरक्षित रख लें.

आवेदन के बाद कैसे चेक करें स्टेटस?

राशन कार्ड का फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन का रेफरेंस नंबर संभालकर रखना जरूरी है. इसी की मदद से आप अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन की स्थिति देख सकते हैं. अगर आवेदन में कोई कमी होगी, तो विभाग की ओर से अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। 

कौन लोग राशन कार्ड बनवा सकते हैं
भारत में राशन कार्ड बनवाने के लिए मुख्य रूप से वही परिवार पात्र होते हैं जो संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सरकार की तय शर्तें पूरी करते हैं. सिर्फ गरीब होना ही एकमात्र पैमाना नहीं है. परिवार की आमदनी, रोजगार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर पात्रता तय की जाती है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के तहत राज्य सरकारें पात्र परिवारों की पहचान करती हैं. आम तौर पर इन वर्गों के परिवारों को प्राथमिकता मिल सकती है..

    कम आमदनी वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार.
    दिहाड़ी मजदूर, भूमिहीन कृषि मजदूर और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग.
    छोटे और सीमांत किसान.
    ग्रामीण कारीगर और छोटे काम-धंधे से जुड़े परिवार.
    झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवार.
    विधवा, अकेली महिला या बेसहारा व्यक्ति के नेतृत्व वाले परिवार.
    अत्यंत गरीब और कमजोर जनजातीय समुदायों के परिवार.

इनमें से किसी वर्ग में होना अपने आप राशन कार्ड मिलने की गारंटी नहीं है. राज्य के नियम और पात्रता की जांच भी जरूरी है. राशन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले अपने राज्य की आधिकारिक पात्रता शर्तें जरूर देख लें। 

Previous Post

भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च

Next Post

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

November 19, 2026
विज्ञान और तकनीक में बेटियों की राह आसान करने को बनेगा श्वेत पत्र।

विज्ञान और तकनीक में बेटियों की राह आसान करने को बनेगा श्वेत पत्र।

November 19, 2026
टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

November 19, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों के दीदार को आया सफेद बाघ तेजस।

November 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.