Tuesday, November 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा….

News Desk by News Desk
November 1, 2026
in इंडिया
0
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा….
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में 1 नवंबर से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, लोककला, लोकसंस्कृति और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्योत्सव के शुभारंभ से एक दिन पूर्व आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव केवल राज्य स्थापना दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान, समृद्ध परंपराओं, लोकजीवन और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की विविधतापूर्ण संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक कलाओं और विकास की उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में आने वाले प्रत्येक अतिथि और प्रदेशवासी को छत्तीसगढ़ की आत्मीयता, अतिथि सत्कार और सांस्कृतिक समृद्धि का सुखद अनुभव होना चाहिए।

नवा रायपुर में 1 नवंबर से सजेगा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा और विकास का भव्य उत्सव

अतिथियों और आम नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्योत्सव में बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों, कलाकारों और अतिथियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। आयोजन स्थल पर प्रवेश एवं निकास, आवागमन, वाहन पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी नागरिक को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को भी विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखी जाए।

छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा भव्य मंच

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी जीवंत लोकसंस्कृति, समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोकनृत्यों, लोकगीतों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से है। बस्तर से सरगुजा तक और मैदानी अंचलों से वनांचलों तक प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता अपने आप में अनूठी है। राज्योत्सव इस सांस्कृतिक वैभव को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों तथा परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

नवा रायपुर में 1 नवंबर से सजेगा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा और विकास का भव्य उत्सव

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककलाओं और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

राज्य की विकास यात्रा और उपलब्धियों से परिचित होंगे प्रदेशवासी

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास की महत्वपूर्ण यात्रा तय की है। राज्योत्सव प्रदेश की इस विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर भी है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक और विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता को संरक्षित रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को आगे बढ़ाकर प्रदेश की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्योत्सव को यादगार और सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें कार्य

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसलिए इसके प्रत्येक पहलू में गुणवत्ता, सुव्यवस्था और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। आयोजन स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारु संचालन तथा आगंतुकों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियों का अंतिम परीक्षण कर लिया जाए और आयोजन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें।

तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान का उत्सव

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाला राज्योत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, लोकपरंपराओं और विकास की उपलब्धियों का उत्सव बनेगा। यह आयोजन प्रदेशवासियों को अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर और हमारी पहचान है। इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखना तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष का राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और विकास के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा प्रदेशवासियों के लिए एक यादगार उत्सव साबित होगा।

Previous Post

Tata ला रही नई Kuno SUV, दमदार फीचर्स के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में मचेगी हलचल

Next Post

प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता हैरू वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

November 3, 2026
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

November 3, 2026
राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित…..

राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण की दिखी झलक, रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, महतारी वंदन से लेकर महिला समूहों के उत्पादों तक की दी जा रही जानकारी….

राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण की दिखी झलक, रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, महतारी वंदन से लेकर महिला समूहों के उत्पादों तक की दी जा रही जानकारी….

November 3, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

November 3, 2026
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

November 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.