Wednesday, October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा

News Desk by News Desk
October 21, 2026
in मनोरंजन
0
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लॉस एंजिलिस
काइली जेनर इन दिनों विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा को लेकर सुर्खियों में हैं. 18 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिलिस में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में काइली ने पहली बार इस ब्रांड के रनवे पर कदम रखा. उन्हें सीधे फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका मिला. करीब 5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 450 करोड़ रुपये की यह ब्रा विक्टोरिया सीक्रेट की अब तक की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा है. लेकिन काइली से पहले इस प्रतिष्ठित ब्रा को कौन-कौन पहन चुका है, इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। 

1996 में शुरू हुई कहानी
फैंटेसी ब्रा की शुरुआत 1996 में हुई थी. पहली फैंटेसी ब्रा जर्मन सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर ने पहनी थी. इसे ‘मिलियन डॉलर मिरेकल ब्रा’ नाम दिया गया था और इसकी कीमत करीब 10 लाख डॉलर थी. उस समय इसे विक्टोरिया सीक्रेट के कैटलॉग में पेश किया गया था. इसमें 100 कैरेट से ज्यादा हीरे और दूसरे कीमती रत्न लगाए गए थे.इसके बाद हर साल इस खास ब्रा को नए डिजाइन और कीमती रत्नों के साथ तैयार किया जाने लगा. हर बार किसी चर्चित मॉडल को इसे पहनने का मौका मिलता था। 

1997 में टायरा बैंक्स
1997 में टायरा बैंक्स फैंटेसी ब्रा पहनने वाली मॉडल बनीं. उनकी ‘डायमंड ड्रीम ब्रा’ की कीमत करीब 30 लाख डॉलर थी. इसमें 42 कैरेट का एक बड़ा हीरा सेंटर में लगाया गया था। 

1998 में डेनिएला पेस्टोवा
1998 में डेनिएला पेस्टोवा ने ‘ड्रीम
एंजल फैंटेसी ब्रा’ पहनी. इसकी कीमत करीब 50 लाख डॉलर बताई गई. डिजाइन में हीरों के साथ कई दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया था। 

1999 में हेइडी क्लम
1999 में हेइडी क्लम को फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका मिला. उनकी ‘मिलेनियम ब्रा’ की कीमत करीब 1 करोड़ डॉलर थी. इसमें 2,000 से ज्यादा हीरे और नीलम लगाए गए थे। 

2000 में गिसेल बुंडचेन ने बनाया रिकॉर्ड
साल 2000 में गिसेल बुंडचेन ने ‘रेड हॉट फैंटेसी ब्रा’ पहनी. इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ डॉलर थी. उस समय यह दुनिया की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा बन गई थी. इसमें हीरों के साथ थाई रूबी का इस्तेमाल किया गया था.गिसेल बुंडचेन को बाद में 2005 में भी फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका मिला। 

2001 में पहली बार रनवे पर आई फैंटेसी ब्रा
यहां एक महत्वपूर्ण बात है. 1996 से फैंटेसी ब्रा की परंपरा शुरू हो चुकी थी, लेकिन इसे पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट के टेलीविजन फैशन शो के रनवे पर 2001 में पेश किया गया. इसे हेइडी क्लम ने पहना था. ‘हेवेनली स्टार ब्रा’ की कीमत करीब 1.25 करोड़ डॉलर थी.इसके बाद फैंटेसी ब्रा विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो की सबसे चर्चित परंपराओं में शामिल हो गई। 

फिर कई सुपरमॉडल्स बनीं इसका चेहरा
इसके बाद करोलिना कुर्कोवा, टायरा बैंक्स, गिसेल बुंडचेन, एड्रियाना लीमा, एलेसांद्रा एम्ब्रोसियो, मिरांडा केर, कैंडिस स्वानेपोल, लिली एल्ड्रिज और लाइस रिबेरो जैसी मॉडल्स फैंटेसी ब्रा पहन चुकी हैं. कई मौकों पर ब्रा की कीमत करोड़ों डॉलर तक पहुंची और इसमें हीरे, रूबी, नीलम और दूसरे कीमती रत्न लगाए गए। 

2014 में खास बात यह हुई कि विक्टोरिया सीक्रेट ने एक नहीं, बल्कि दो फैंटेसी ब्रा तैयार कीं. इन्हें एड्रियाना लीमा और एलेसांद्रा एम्ब्रोसियो ने पहना था। 

2018 में एल्सा हॉस्क ने पहनी आखिरी फैंटेसी ब्रा
2018 में स्वीडिश मॉडल एल्सा हॉस्क ने ‘एटेलियर स्वारोवस्की फैंटेसी ब्रा’ पहनी. इसकी कीमत करीब 10 लाख डॉलर थी. इसके बाद फैंटेसी ब्रा लंबे समय के लिए विक्टोरिया सीक्रेट के रनवे से गायब हो गई.फैशन शो की वापसी के बावजूद 2024 और 2025 में फैंटेसी ब्रा रनवे पर वापस नहीं आई. आखिरकार 2026 में विक्टोरिया सीक्रेट ने इस चर्चित परंपरा को दोबारा शुरू किया। 

2026 में काइली जेनर ने रचा नया इतिहास
2026 में फैंटेसी ब्रा की वापसी के साथ काइली जेनर का नाम इतिहास में जुड़ गया. इस बार इसे लक्जरी ज्वेलरी कंपनी जैकब एंड कंपनी ने विक्टोरिया सीक्रेट के साथ मिलकर तैयार किया। 

इस ब्रा में 4,410 प्राकृतिक हीरे लगाए गए हैं. इसके बीच में 75.54 कैरेट का रेडिएंट-कट फैंसी विविड पीला हीरा है. इसे बनाने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा काम किया. पूरी ब्रा का वजन करीब चार पाउंड है और इसकी कीमत 5 करोड़ डॉलर रखी गई है. यह फैंटेसी ब्रा के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी ब्रा है। 

इस बार की ब्रा की सबसे अलग बात इसकी बनावट भी है. इसमें पारंपरिक कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया गया. जैकब एंड कंपनी ने सोने और हीरों से ऐसा ढांचा तैयार किया है, जिसे शरीर की हलचल के साथ मूव करने के लिए डिजाइन किया गया. कंपनी और विक्टोरिया सीक्रेट के मुताबिक इसका मकसद सिर्फ महंगी ज्वेलरी बनाना नहीं, बल्कि ऐसा हाई-ज्वेलरी पीस तैयार करना था जिसे रनवे पर पहना जा सके। 

काइली को ही क्यों मिला ये मौका?
काइली का चुनाव भी इस बार खास है. वह पारंपरिक विक्टोरिया सीक्रेट एंजल नहीं रही हैं. ब्रांड ने उन्हें उनकी बड़ी सोशल मीडिया पहुंच और पॉप कल्चर में प्रभाव को देखते हुए चुना. विक्टोरिया सीक्रेट के मुख्य रचनात्मक अधिकारी एडम सेलमैन ने काइली को बड़े सांस्कृतिक प्रभाव वाली शख्सियत बताया। 

इसलिए काइली की फैंटेसी ब्रा सिर्फ एक महंगी ड्रेसिंग पीस नहीं है. यह करीब तीन दशक पुरानी उस परंपरा की वापसी भी है, जिसकी शुरुआत क्लाउडिया शिफर से हुई थी और जिसने आगे चलकर गिसेल बुंडचेन, हेइडी क्लम, एड्रियाना लीमा और एल्सा हॉस्क जैसी सुपरमॉडल्स को इस प्रतिष्ठित ब्रा का चेहरा बनाया। 

Previous Post

छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

Next Post

PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार

News Desk

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी

फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी

October 21, 2026
धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

October 21, 2026
लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा

लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा

October 21, 2026
उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।

उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।

October 21, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी

फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी

October 21, 2026
धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.