Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब

News Desk by News Desk
September 24, 2026
in मनोरंजन
0
परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

परिणीति चोपड़ा का ओटीटी डेब्यू हो गया है. उनकी सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई. सीरीज की कहानी ऐसी है, जिसे हम पहले सुन भी चुके हैं. यह अमेरिका के फिलाडेल्फिया की बच्ची डेलिमार वेरा (Delimar Vera) की जिंदगी से प्रेरित है.

डेलिमार वेरा फिलाडेल्फिया की वही छोटी बच्ची जो 10 दिन की उम्र में गायब हो गई थी और वर्षों बाद अपनी मां से मिली. कहानी भावुक है, अविश्वसनीय है और इतनी सिनेमाई है कि इसमें बहुत ज्यादा सजावट की जरूरत ही नहीं है. लेकिन परिणीति की सीधे-सादे भावनात्मक आधार वाली सीरीज को तकरीबन 40-40 मिनट के सात एपिसोड में खींचा गया है और यहीं से परेशानी शुरू होती है.

यह कहानी दो घंटे की एक कसी हुई फिल्म की हकदार थी. इसके बजाय मेकर्स इसे थ्रिलर, इमोशनल फैमिली ड्रामा, रिश्तों, रहस्य और कई जगह लगभग सुपरनैचुरल कहानी बनाने की कोशिश करते हैं. इसमें किडनैपिंग है, गैरकानूनी सरोगेसी है, बेवफाई है, सास-बहू का ड्रामा है, तंत्र-मंत्र है, हैलुसिनेशन हैं और इतने सारे राज हैं कि हर किरदार कुछ न कुछ छिपाता नजर आता है.

कभी-कभी कहानी को सब कुछ देने की जरूरत नहीं होती. ‘शक’ के केंद्र में एक मां है, जो अपनी उस बेटी को तलाश रही है जिसे जन्म के वक्त अगवा कर लिया गया था. उसे यकीन है कि उसकी बच्ची जिंदा है और एक दिन उसकी जिंदगी में वापस आएगी. इतना भर अपने आप में एक मजबूत कहानी है लेकिन शो लगातार इसमें नई परतें जोड़ता जाता है, मानो मेकर्स को डर हो कि सिर्फ मां-बेटी की यह कहानी दर्शकों को बांधे नहीं रख पाएगी.

नतीजा यह होता है कि थ्रिलर लगातार ट्विस्ट तो देता रहता है, लेकिन वह सबसे जरूरी चीज भूल जाता है जिसकी एक अच्छे थ्रिलर को जरूरत होती है, जिज्ञासा.

दूसरे या तीसरे एपिसोड तक आपको काफी हद तक अंदाजा हो जाता है कि कहानी किस दिशा में जाने वाली है. इसके बाद आप यह जानने के लिए उत्सुक नहीं रहते कि हुआ क्या है. आप बस यह इंतजार करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और कैसे हुआ और जब दर्शक मोटे तौर पर रहस्य सुलझा चुका हो, लेकिन किरदार कई एपिसोड तक उसी रहस्य के आसपास घूमते रहें, तो सस्पेंस रोमांच की जगह धैर्य की परीक्षा लेने लगता है.

‘शक’ यानी संदेह शायद यही इस शो का सबसे बड़ा मिस्ड प्वॉइन्ट है. शो चाहता है कि दर्शक हर किसी पर शक करे लेकिन खुद मुख्य किरदार को शायद ही कभी किसी पर वास्तव में शक करने की ठोस वजह दी जाती है और यह पूरी तरह उसकी गलती नहीं, बल्कि कमजोर लेखन का नतीजा है.

फिर आते हैं राज. यहां लगभग हर किसी के पास कोई न कोई राज है. कागज पर देखें तो ये सभी मसाले एक बेहद दिलचस्प और पल-पल करवट लेने वाली कहानी के लिए पर्याप्त हैं लेकिन ‘शक’ एक साथ मां की भावनात्मक कहानी भी बनना चाहता है और हर किरदार के इर्द-गिर्द घूमता ट्विस्ट से भरा थ्रिलर भी. इसी कोशिश के बीच कहानी कहीं अपना रास्ता खो देती है.

लेखन कई जगह सुविधानुसार कहानी को आगे बढ़ाता नजर आता है. एक पुलिस अफसर है, लेकिन भावनात्मक एंगल बनाने के लिए उसे बीमार कर दिया जाता है और फिर वह टैरो कार्ड पढ़ने लगता है. टैरो कार्ड के जरिए वह न सिर्फ मुख्य किरदार को उम्मीद देता है, बल्कि कहानी को अगले खुलासे की तरफ भी धकेलता है. यह सब किरदार के स्वभाव से स्वाभाविक रूप से निकलता हुआ कम और ऐसा ज्यादा लगता है जैसे लेखकों को कहानी पूरी करने के लिए एक और मोहरा चाहिए था.

यही बात कुछ ज्यादा नाटकीय दृश्यों पर भी लागू होती है, खासकर तेज लाल रोशनी और हैलुसिनेशन वाले हिस्सों पर. ये दृश्य माहौल के भीतर से थ्रिल पैदा करने के बजाय सीधे ऐलान करते हैं कि ‘अब थ्रिलर शुरू हो गया है.’ कई जगह इनका जरूरत से ज्यादा नाटकीय होना अनजाने में हास्यास्पद भी लगने लगता है.

दुर्भाग्य से कहानी का भावनात्मक पक्ष भी उतनी मजबूती से असर नहीं छोड़ पाता, जितना उसे छोड़ना चाहिए था. मां का दर्द आपको उस गहराई से महसूस नहीं होता, जिसकी इस कहानी को जरूरत है. उसकी बेटी के खोने का दुख आपको भीतर तक नहीं तोड़ता. यहां तक कि जब वह दूसरे लोगों के बच्चों में अपनी बेटी को तलाशने की बेचैनी दिखाती है, तब भी वे दृश्य दिल तोड़ने के बजाय कई बार बनावटी और परेशान करने वाले लगते हैं.

परिणीति चोपड़ा के हिस्से कुछ अच्छे पल जरूर आते हैं. खासकर कमजोर और भावुक दृश्यों में वह अपने किरदार के गुस्से के नीचे छिपे दुख की झलक दिखाने में सफल रहती हैं. लेकिन ज्यादातर समय वह अपने किरदार को इतने तीखे और लगभग हमेशा गुस्से से भरे हावभाव के साथ निभाती हैं कि दर्द और बदले की भावना के बीच का फर्क धुंधला पड़ जाता है.

ताहिर राज भसीन ग्रे शेड वाले किरदार में अपने चरित्र को पर्याप्त रूप से डरावना बनाए रखते हैं. सोनी राजदान यहां सरप्राइज पैकेज हैं. उनके मासूम चेहरे और किरदार के कामों के बीच का विरोधाभास कई जगह वाकई बेचैन करने वाला असर पैदा करता है. हरलीन सेठी, सुमीत व्यास और अनुप सोनी को भी मजबूत किरदार मिले हैं और वे अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करते हैं. वहीं जेनिफर विंगेट को शायद सबसे दिलचस्प मौका मिला है अपनी रेंज दिखाने का. ‘बेहद’ के बाद एक बार फिर उन्हें किरदार के अलग-अलग रंग तलाशने का मौका मिलता है और वह साबित करती हैं कि असमान लेखन के बावजूद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने की उनमें पूरी क्षमता है.

शिमला भी खूबसूरत नजर आता है. लेकिन बस खूबसूरत। कहानी में ये लोकेशन कभी किरदार नहीं बन पाती. इतने खास माहौल वाले शहर में सेट थ्रिलर में पहाड़, धुंध और अकेलापन कहानी के तनाव को कई गुना बढ़ा सकते थे. लेकिन यहां वे ज्यादातर खूबसूरत बैकड्रॉप बनकर रह जाते हैं.

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और रेंसिल डी'सिल्वा दोनों पहले मजबूत काम से जुड़े रहे हैं, लेकिन यहां कहानी को ‘थ्रिलर’ बनाने की कोशिश खुद कहानी पर हावी होती नजर आती है. मेकर्स आपको एक ऐसा मुकम्मल ड्रामा देना चाहते हैं, जिसकी मांग असल कहानी ने कभी की ही नहीं थी. वे इसमें रहस्य भी चाहते हैं, भावनाएं भी, रोमांस भी, पारिवारिक राज भी, सुपरनैचुरल रंग भी और एक चमत्कार भी और ‘शक’ को सब कुछ बनाने की कोशिश में वे उसे असल में बहुत कम बना देते हैं.

सात एपिसोड देखने के बाद सबसे बड़ा रहस्य यह नहीं रह जाता कि बेटी को किसने अगवा किया था. असली सवाल यह रह जाता है कि आखिर इस कहानी को सात एपिसोड की जरूरत थी ही क्यों?

Previous Post

₹1.5 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹366 करोड़, प्रोड्यूसर को मिल सकते हैं ₹50 करोड़!

Next Post

ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग का रोमांच, जानें नई रेट लिस्ट

News Desk

News Desk

Next Post
ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग का रोमांच, जानें नई रेट लिस्ट

ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग का रोमांच, जानें नई रेट लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0

सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

September 24, 2026
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतारोहियों का हिमालय से अर्जेंटीना तक परचम! एकांकागुआ से नुन-कुन तक 4 सफल अभियानों की वापसी, CM धामी ने किया फ्लैग-इन….

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतारोहियों का हिमालय से अर्जेंटीना तक परचम! एकांकागुआ से नुन-कुन तक 4 सफल अभियानों की वापसी, CM धामी ने किया फ्लैग-इन….

September 24, 2026
Uttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव की आहट! बूथों पर तेज हुई तैयारियां, CEO ने जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट; SIR का भी लिया अपडेट…..

Uttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव की आहट! बूथों पर तेज हुई तैयारियां, CEO ने जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट; SIR का भी लिया अपडेट…..

September 24, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मातृत्व से बाल्यावस्था तक पोषण और स्वास्थ्य पर फोकस, योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक संबल…..

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मातृत्व से बाल्यावस्था तक पोषण और स्वास्थ्य पर फोकस, योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक संबल…..

September 24, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

September 24, 2026
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतारोहियों का हिमालय से अर्जेंटीना तक परचम! एकांकागुआ से नुन-कुन तक 4 सफल अभियानों की वापसी, CM धामी ने किया फ्लैग-इन….

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतारोहियों का हिमालय से अर्जेंटीना तक परचम! एकांकागुआ से नुन-कुन तक 4 सफल अभियानों की वापसी, CM धामी ने किया फ्लैग-इन….

September 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.