Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

News Desk by News Desk
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यश की ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ से 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की उम्मीद थी. फिल्म की स्टारकास्ट, जबरदस्त स्केल और यश की चार साल बाद वापसी ने माहौल बना दिया था. लेकिन रिलीज के बाद जो हुआ, उसने मेकर्स का पूरा बॉक्स ऑफिस गणित बिगाड़ दिया.

फिल्म ने करीब 140 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेकर ब्लॉकबस्टर शुरुआत की थी. भारत में पहले दिन नेट कलेक्शन करीब 101 करोड़ रहा. लगा कि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस दौड़ेगी. लेकिन दूसरे ही दिन कमाई करीब 37 करोड़ पर आ गई और पहले सोमवार तक रोज की कमाई 10 करोड़ से नीचे चली गई.

15वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 339.32 करोड़ था. 16वें दिन भारत में फिल्म ने सिर्फ करीब 40 लाख कमाए. यानी जिस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों की बारिश की थी, उसकी रफ्तार कुछ ही दिनों में बुरी तरह बैठ गई.

300-350 करोड़ तक का नुकसान?
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि ‘टॉक्सिक’ का नुकसान करीब 300 से 350 करोड़ तक हो सकता है. उनके मुताबिक फिल्म अपने बजट का लगभग 60 फीसदी हिस्सा भी रिकवर नहीं कर पाई. फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 450 करोड़ बताया गया है, जबकि पब्लिसिटी, रिलीज, ब्याज और दूसरे खर्च जोड़ने पर कुल निवेश 500 करोड़ या उससे ज्यादा होने की भी रिपोर्ट्स हैं.

हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है- वर्ल्डवाइड ग्रॉस और बजट को सीधे घटाकर फिल्म का नुकसान नहीं निकाला जा सकता. कमाई का हिस्सा थिएटर मालिकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोड्यूसर्स में बंटता है. इसके अलावा OTT, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से होने वाली कमाई भी हिसाब में आती है. इसलिए नुकसान के आंकड़े अलग-अलग बताए जा रहे हैं.

100 करोड़ की ओपनिंग, फिर ऐसा क्या हुआ?
‘टॉक्सिक’ की सबसे बड़ी परेशानी इसकी ओपनिंग नहीं, बल्कि ओपनिंग के बाद का क्रैश रहा. यश की स्टार पावर, नयनतारा और कियारा आडवाणी की मौजूदगी और फिल्म के बड़े स्केल ने पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया. लेकिन इसके बाद फिल्म के लिए वही भीड़ बरकरार नहीं रही. फिल्म को रन के दौरान ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ा. जैसे-जैसे दूसरी फिल्मों ने रफ्तार पकड़ी, ‘टॉक्सिक’ के शो और स्क्रीन भी कम होते गए.

हाल ही में यश के एक दोस्त ने भी बताया कि एक्टर टॉक्सिक के फ्लॉप होने से कितना दुखी हैं. उनके मुताबिक ये दर्द उनकी आवाज में महसूस किया जा सकता है.

गेम चेंजर और आदिपुरुष से भी हुई तुलना
‘टॉक्सिक’ की तुलना अब राम चरण की ‘गेम चेंजर' और प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से भी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गेम चेंजर’ का बजट करीब 300-400 करोड़ और वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल कलेक्शन करीब 186 करोड़ रहा था, जबकि नुकसान करीब 200 करोड़ बताया गया. वहीं ‘आदिपुरुष’ का बजट अलग-अलग रिपोर्ट्स में 500-700 करोड़ के बीच बताया गया और फिल्म ने करीब 350 करोड़ का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल ग्रॉस किया. इसके नुकसान का अनुमान करीब 220 करोड़ लगाया गया.

अगर ‘टॉक्सिक’ को लेकर सामने आ रहे 300 करोड़ या उससे ज्यादा के नुकसान के आंकड़े सही साबित होते हैं, तो फिल्म इन दोनों से भी बड़े फाइनेंशियल झटके की कैटेगरी में पहुंच सकती है.

OTT के चक्कर में भी बिगड़ा खेल?
फिल्म की कमाई कमजोर होने के बाद इसका असर नॉन-थिएट्रिकल बिजनेस पर भी पड़ता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने रिलीज से पहले OTT डील फाइनल नहीं की थी. उम्मीद थी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर चलेगी तो डिजिटल राइट्स की कीमत और बढ़ेगी. लेकिन हुआ इसका उल्टा.

रमेश बाला के मुताबिक, अगर OTT राइट्स पहले बेच दिए जाते तो नुकसान का मार्जिन कम से कम 100 करोड़ तक कम हो सकता था. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करीब 200 करोड़ की उम्मीद वाली OTT डील अब सिर्फ 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. हालांकि यह आंकड़ा कन्फर्म नहीं है.

‘टॉक्सिक’ ने आखिर कहां कर दी सबसे बड़ी गलती?
यश की ‘टॉक्सिक’ की कहानी में सबसे बड़ा झटका यही है कि फिल्म फ्लॉप ओपनिंग के कारण नहीं डूबी, बल्कि ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद संभल नहीं पाई. 100 करोड़ से ज्यादा की घरेलू ओपनिंग और करीब 140 करोड़ की वर्ल्डवाइड शुरुआत ने फिल्म से बहुत बड़े कलेक्शन की उम्मीद जगा दी थी. लेकिन बाद की गिरती कमाई ने पूरा रिकवरी मॉडल बिगाड़ दिया.

यश की पिछली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद ‘टॉक्सिक’ से उम्मीदें पहले ही आसमान पर थीं. चार साल बाद वापसी, पैन-इंडिया अपील और करीब 450-500 करोड़ के भारी-भरकम निवेश ने दबाव और बढ़ा दिया. अब करीब 340 करोड़ के आसपास अटकती वर्ल्डवाइड कमाई इस फिल्म की सबसे बड़ी कहानी बन गई है.

यानी ‘टॉक्सिक’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं चली- इस फिल्म का पूरा बिजनेस प्लान ही उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. ओपनिंग से लेकर थिएट्रिकल रन और OTT राइट्स तक, जिस गणित से फिल्म को कमाई का पहाड़ बनना था, वही अब सबसे बड़ा घाटा बन गया है.

Previous Post

27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

Next Post

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

News Desk

News Desk

Next Post
अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

September 12, 2026
एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

September 12, 2026
एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

September 12, 2026
अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

September 12, 2026

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

September 12, 2026
एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

September 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.