Tuesday, August 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Jagat Anandeshwar Times
Advertisement
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छतीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • हेल्थ
    • फूड
    • फैशन
    • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो
  • अन्य
No Result
View All Result
Jagat Anandeshwar Times
No Result
View All Result
Home इंडिया

मां से नाराज होकर घर से निकली विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश

News Desk by News Desk
August 23, 2026
in इंडिया
0
मां से नाराज होकर घर से निकली विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 बारामती

महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपनी मां से किसी वजह से नाराज होकर घर से चली गई थी। 

इस मामले में देर रात बारामती तालुका पुलिस थाने में लड़की के अपहरण और लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. एक तरफ पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी, तभी उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित पवार बारामती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, लड़की कल शाम 4 बजे मां से विवाद के बाद नाराज होकर घर से चली गई थी. बता दें, रोहित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित नाम हैं. वे राजेंद्र पवार और सुनंदा पवार के बेटे हैं. उनके दादाजी अप्पासाहेब पवार थे, जो शरद पवार के बड़े भाई थे। 

पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी थीं. वहीं, आज सुबह करीब 8:30 बजे लड़की की लाश मिली. इस मामले में बारामती के डीवाईएसपी चैतन्य कदम ने बताया कि लड़की के घर के बगल वाली बिल्डिंग की छत पर उसकी चप्पल मिली है और टेरेस का दरवाजा बंद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे बारामती इलाके को भी झकझोर दिया है. बच्ची का शव बारामती तहसील के रूई गांव के साईनगर इलाके में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल बच्ची की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह साफ नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और परिस्थितियों को समझने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

मां से कहासुनी के बाद घर से निकली थी बच्ची
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को बच्ची की अपनी मां से किसी बात को लेकर मामूली बहस हुई थी. इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चली गई. परिवार को उम्मीद थी कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आएगी. लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

इसके बाद परिवार और पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. रविवार सुबह घर के पास साईनगर इलाके में उसका शव मिलने की सूचना सामने आई. शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जांच की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर से निकलने के बाद बच्ची कहां गई थी और उसके साथ उस दौरान क्या हुआ. परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली जा रही है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
बच्ची के शव को बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के साथ जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। 

विधायक रोहित पवार के PA की बेटी थी बच्ची
मृतका की पहचान रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट अजित दशावतारे की बेटी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद बारामती में भी चर्चा तेज हो गई है. पुलिस बच्ची के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोहित पवार भी तुरंत बारामती अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पुलिस से इस घटना की गहन जांच करने की मांग की है। 

NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने कहा, 'मेरे प्राइवेट असिस्टेंट की 15 साल की बेटी कल रात लापता हो गई थी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. परिवार और पुलिस की खोजबीन के बाद, आज सुबह करीब 8.30 बजे उनकी बिल्डिंग के पास उसका शव मिला. बारामती मेडिकल कॉलेज में उसका पोस्टमार्टम हो रहा है. हमने डिप्टी SP से कहा है कि वे ठीक से जांच करें और पता लगाएं कि क्या हुआ था. परिवार को न्याय चाहिए. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। 

Previous Post

Bangladesh Hindu Family Murder: रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, छत-सीढ़ियों-बेड के नीचे मिले शव

Next Post

‘वाराणसी’ में AI की आवाजों को राजामौली ने किया बैन, 50 भाषाओं में होगी फिल्म की डबिंग

News Desk

News Desk

Next Post

‘वाराणसी’ में AI की आवाजों को राजामौली ने किया बैन, 50 भाषाओं में होगी फिल्म की डबिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

June 5, 2026
Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज

June 15, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

0
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

0
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

0
मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

मैं पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला दूंगी, ममता बनर्जी की बीजेपी को बड़ी चेतावनी, SIR पर भड़कीं

0
Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

August 24, 2026

Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

Recent News

जगत आनंदेश्वर टाइम्स एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। यह समाचार पत्र भारत सरकार के आरएनआई (RNI) एवं डीएवीपी (DAVP) से पंजीकृत है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली NCR
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा

Recent News

Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

August 24, 2026
Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

August 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Jagat Anandeshwar Times - All Rights Reserved.